नीतीश कुमार के खिलाफ AIMIM का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुई झड़प

शहीदनगर : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) पार्टी के महानगर अध्यक्ष पंडित मनमोहन झा गामा के नेतृत्व में शहीदनगर स्थित महानगर कार्यालय से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ AIMIM Protest जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। AIMIM कार्यकर्ता जैसे ही मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के लिए आगे बढ़े, मौके पर मौजूद योगी बाबा की पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने विरोध पर अडिग नजर आए।

पुतला छीने जाने के दौरान AIMIM कार्यकर्ताओं ने “तानाशाही नहीं चलेगी”, “नीतीश कुमार मुर्दाबाद”, “नीतीश कुमार माफी मांगो” और “बेटी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए। नारेबाजी से पूरा इलाका गूंज उठा और कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। AIMIM Protest की गूंज भी सुनाई दी।

पुतला छीने जाने के दौरान AIMIM कार्यकर्ताओं ने “तानाशाही नहीं चलेगी”, “नीतीश कुमार मुर्दाबाद” के नारे लगाए
पुतला छीने जाने के दौरान AIMIM कार्यकर्ताओं ने “तानाशाही नहीं चलेगी”, “नीतीश कुमार मुर्दाबाद” के नारे लगाए

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पंडित मनमोहन झा गामा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक डॉक्टर बेटी का सार्वजनिक रूप से हिजाब हटाना निंदनीय, शर्मनाक और असंवैधानिक है। AIMIM इस घटना का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यह घटना देश की बेटियों के सम्मान पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। AIMIM Protest के खिलाफ उनकी आवाज उठेगी।

उन्होंने नीतीश कुमार के व्यवहार की तुलना महाभारत के दुर्योधन के कृत्यों से करते हुए कहा कि जिस प्रकार इतिहास में महिलाओं का अपमान किया गया, वैसा ही आचरण आज देखने को मिल रहा है। पंडित मनमोहन झा गामा ने कहा कि भारत बेटियों के सम्मान के लिए जाना जाता है और यहां किसी भी बेटी का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

AIMIM नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नीतीश कुमार माफी नहीं मांगते हैं, तो पार्टी का यह विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। सड़कों से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच पर इस मुद्दे को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि AIMIM हमेशा सामाजिक न्याय, संविधान और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा।

इस पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन में शाहिद सैफी, मोहन पाठक, राजकुमार गुप्ता, अमिल खान, वसीम राजा, आसिफ प्रधान, अजय कुमार, नीरज पटेल, नासिर खान, सलीम अकबर, जावेद, अबरार अब्बासी, चंद्रमोहन झा, शोएब अब्बासी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में बेटी के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

admin

Related Posts

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 5 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 18 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 41 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 21 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 8 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 26 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस