CM योगी आदित्यनाथ के सामने मॉरिशस में हुआ तिरंगे का अपमान, सरकार ने माफी मांगी

मॉरिशस। 3 दिन के मॉरीशस यात्रा पर गए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इन दिनों एक ट्वीट के बाद से ही यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल 2 नवंबर को मॉरीशस से उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी। जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रवासी घाट का दौरा किया लेकिन यहां की आगंतुक पुस्तिका पर दस्तखत करने के लिए वह जहां बैठे थे वहां भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उल्टा लगाया गया था।
लेकिन इस तस्वीर को शेयर करते हुए इस बात का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया कि इसमें तिरंगा उल्टा है। यूं कहे तो एक भारतीय होने के नाते तिरंगे का इस तरह से उल्टा लगाया जाना, उन्हें विवादों का निशाना बन गया है।
जानकारी के अनुसार बता दें कि मॉरिशस और भारत का तिरंगा भी टेबल पर रखा है। पहली नजर में तस्वीर में सबुकछ सामान्य नजर आता है, लेकिन ध्यान से देखें तो टेबल पर रखा तिरंगा उल्टा लगाया गया है। वहीं घटना के बाद अब इससे जुड़ी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसके बाद अब मॉरीशस सरकार ने एक बयान जारी कर इस पर माफी मांगी है।
दरअसल यह तस्वीर खुद मुख्यमंत्री योगी के ट्विटर अकाउंट पर नजर आ रही है। माना जा रहा है कि यह तस्वीर तब की है जब मुख्यमंत्री प्रवासी दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान योगी मॉरीशस के अप्रवासी घाट पर गए, जहां विडिटर्स बुक में उन्होंने अपने विचार दर्ज करवाए।
जहां योगी अपने विचार लिख रहे थे, उसी टेबल पर भारत और मॉरीशस के झंडे लगे थे। इनमें मॉरीशस का झंडा का सीधा था, लेकिन भारत का झंडा उल्टा लगा दिया गया था। माना जा रहा है कि यह चूक वहां के ही अधिकारियों की तरफ से हुई है, लेकिन इतने लोगों की मौजूदगी के बावजूद किसी की नजर इस पर नहीं गई। वहीं उल्टे तिंरगे को लेकर यूजर्स ने सीएम योगी पर तंज कसा है। जिसके बाद योगी को ट्वीटर से इस तस्वीर को हटाना पड़ गया।

  • Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    मेदांता हॉस्पिटल ने एडवांस्ड हेल्थकेयर की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की सुविधाओं का विस्तार किया है। अस्पताल में अब अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 76 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 35 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 17 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर