अमित शाह ने किया पलटवार कहा-NGO के आंकडे पेश कर झूठ फैला रहे हैं राहुल गांधी

गांधीधाम। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि कांग्रेस के लिए विकास मजाक की चीज है जबकि यह उनकी पार्टी के मिजाज में है जिसके चलते पार्टी गुजरात में एक बार फिर तीन चौथाई के प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए यह भी कहा कि वह गुजरात में रोजगार और अन्य चीजों के बारे में वास्तविक के बजाय NGO के आंकडे पेश कर झूठ फैला रहे हैं।
यहां संवाददाता सम्मेलन में श्री शाह ने कहा कि चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुत से सरकार बनायेगी। तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनने जा रही है। 1990 से 2017 तक हर चुनाव में पार्टी जीती है और इस बार भी ऐसा ही होने जा रहा है। उन्होंने गुजरात में भाजपा के शासन में विकास तथा इससे पहले कांग्रेस के समय के आंकडो की विस्तृत फेहरिस्त पेश करते हुए कहा कि अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी का विकास नहीं कर पाने वाले श्री गांधी को गुजरात में विकास के बारे में सवाल पूछने का अधिकार नहीं है।
श्री शाह ने 2001 से 2014 तक गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल को विकास का स्वर्णकाल करार दिया। उन्होंने कांग्रेस की सरकारों पर गुजरात में जल आपूर्ति से जुडी नर्मदा परियोजना में अंडंगा डालने का भी आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा को कौरवों की सेना बताने वाले श्री गांधी पर पहले महाभारत का सही तरीके से अध्यन करने और गुजरात में युवाओं में बेरोजगारी के बारे में झूठे बयान नहीं देने की सलाह दी। उन्होंने दावा किया कि अकेले प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत गुजरात में 25 लाख लोगों ने लाभ उठाया है। श्री शाह ने आज यहां कच्छ, मोरबी और सुरेन्द्रनगर जिलों के भाजपा सांसदों, विधायकों और अन्य नेताओं के साथ बैठक भी की थी।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस