गौतमबुद्धनगर के प्रभारी मंत्री मा0 जयप्रताप सिंह व स्थानीय विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रात्रि प्रवास कार्यक्रम से पूर्व सुनी जनसमस्यायें

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: गौतमबुद्धनगर के प्रभारी मंत्री मा0 जयप्रताप सिंह व स्थानीय विधायक धीरेन्द्र सिंह ने रात्रि प्रवास कार्यक्रम से पूर्व सुनी जनसमस्यायें
सरकार का केवल एक ही उददेश्य है-सबका साथ सबका विकास, खंड विकास कार्यालय जेवर में हुआ किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत को प्रभारी मंत्री मा0 जयप्रताप सिंह ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के आवास पर पहुॅचकर, लोगों की समस्याओं को सुना तथा इसके बाद जेवर जाते समय प्रभारी मंत्री का गांव म्याना, आकलपुर, रन्हेरा, तिरथली, जहांगीरा की झोपडी, नगला शरीफ खां व दयानतपुर गांवों में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत भी किया।
इसके बाद मा0 प्रभारी मंत्री ने डुढेरा गांव में पहुॅचकर, जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया एंव पात्र लाभार्थियों को गैस के कनेक्शन भी वितरित किये गये।

गांव की प्रधान बिजेन्द्री देवी के यहां रूककर, मा0 प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह व जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दोपहर का भोजन भी किया।
इसके बाद काफिला जेवर स्थित विकास खंड पहुॅचा, जहां ग्राम स्वराज अभियान द्वारा आयोजित ’’किसान कल्याण कार्यशाला’’ का आयोजन हुआ।
प्रभारी मंत्री मा0 जय प्रताप सिंह ने जनसमस्याओं को सुनते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि प्रदेश सरकार हर उस व्यक्ति, परिवार और समाज के साथ है, जो विकास की पंक्ति में सबसे निचले पायदान पर है तथा सरकार हर उस वर्ग का विकास करने के लिए योजना बना रही है, जो अभी तक विकास के लिए तरस रहे हैं।
खबर लिखे जाने तक शाम को जन चौपाल कार्यक्रम जेवर ब्लाॅक के गांव उटरावली में चल रहा था, जिसमें जनपद के मुख्य विकास अधिकारी, तहसीलदार जेवर, उपजिलाधिकारी जेवर, डीपीआरओ, पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर, अधिशासी अभियंता, जल निगम, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उप खंड अधिकारी, जेवर, तहसीलदार यमुना प्राधिकरण, एडीओ पंचायत अनेकों अधिकारी मौजूद रहे तथा यहां ग्राम प्रधान सोनवती देवी के यहां भोजन किया।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव