वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस: अमित शाह

नई दिल्ली.EROS TIMES : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात की जनता से कांग्रेस की वोटबैंक व तुष्टीकरण की राजनीति और समाज में जहर फैलाने के षड्यंत्र के प्रति सावधान रह कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकासवाद के मुद्दे पर गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस जहर फैलाकर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं गुजरात की जनता से अपील करना चाहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के ऐन मौके पर, दूसरे चरण के मतदान के दो दिन पहले और प्रथम चरण के मतदान के चार दिन पूर्व जिस तरह से वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति की शुरुआत की है, उसको गुजरात की जनता नकारे।

भाजपा अध्यक्ष ने रविवार को गुजरात प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस ने गुजरात चुनाव 2017 के लिए पहले जातिवाद के आधार की नींव डाली, उसके बाद कांग्रेस के होने वाले अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदिर-मंदिर जाना शुरू किया और जब प्रथम चरण के दो-तीन दिन पूर्व कांग्रेस को स्पष्ट रूप से हार दिखाई देने लगी तब कांग्रेस ने अपनी मूल नीति तुष्टीकरण की राजनीति की ओर अपना रुख कर लिया है।

उन्होंने कहा कि इस देश में तुष्टीकरण की राजनीति की जनक ही कांग्रेस है और उसके नेताओं ने कई बार वोटबैंक की राजनीति को मजबूत करने के लिए राष्ट्र के हितों को और सार्वजनिक जीवन के मूल्यों को भी ताक पर रखा है, इसके एक नहीं अनेक उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भुलाते हुए अभद्र भाषा का उपयोग किया और अभी-अभी एक टीवी चैनल के डिबेट प्रोग्राम में कांग्रेस के पैनलिस्ट और मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष चरण सिंह सपरा ने कहा कि 2002 के दंगों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जामा मस्जिद में जाकर माफी मांगनी चाहिए।

शाह ने कहा कि पूरा देश जानता है कि 2002 के दंगों में कांग्रेस से प्रेरित एनजीओ ने जितने भी फर्जी मामले लगाए थे, सुप्रीम कोर्ट तक ये केस गए और सभी मामलों में कहीं पर भी नरेन्द्र मोदी पर कोई आरोप नहीं टिका है। फिर भी वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए अब 2017 में 2002 के दंगों के लिए जामा मस्जिद के अंदर जाकर इस देश के प्रधानमंत्री को माफी मांगने के लिए कहना तुष्टीकरण का ही उदाहरण है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी ने पहले से ही भांप लिया होगा कि अंत में चुनाव को वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति की ओर ही कांग्रेस पार्टी को लेकर जाना है, इसलिए जब उन्होंने बनासकांठा जिले के टिकटों का बंटवारा किया तो उस वक्त वडगांव विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया और निर्दलीय प्रत्याशी जिग्नेश मेवाणी को समर्थन देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के शुरुआती प्रचार में इस जिग्नेश मेवाणी के साथ राहुल गांधी की बैठक की भी खबरें आई और अब जिग्नेश मेवाणी द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक आउटफिट से फंड प्राप्त करती तस्वीरें भी वायरल हुई है, इसे भी एक चैनल ने दिखाया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि पीएफआई देश-विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।

शाह ने कहा कि आज जो तथ्य बाहर आए हैं, उसके अनुसार पाकिस्तान के हाई कमिश्नर के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और मणिशंकर अय्यर की बहुत लंबी बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव के ऐन वक्त पर बगैर भारत सरकार के विदेश विभाग की जानकारी के मनमोहन सिंह, हामिद अंसारी और मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तानी हाई कमिश्नर के साथ ढाई-तीन घंटे लंबी बैठक करने का मतलब मैं नहीं जानता कि कांग्रेस पार्टी गुजरात के मतदाताओं में क्या संदेश देना चाहती है? उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार के सभी प्रयासों का पुरजोर विरोध करती है।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस