काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के चार सालों को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया

दिल्ली:EROS TIMES: केंद्र की सत्ता में आज चार साल पूरे कर रही मोदी सरकार के हिस्से में उपलब्धियां कम और हताशाएँ ज्यादा हैं। मोदी सरकार की चार साल की नाकामियों को लेकर महानगर काँग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के चार सालों को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया।

महानगर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव एवं प्रभारी नसीब सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सैक्टर 2 स्थित निरुलाज के सामने एकत्रित हुए तथा वहाँ से बैनर ओर तख्तियां हाथों में लेकर जिनमें मोदी सरकार की नाकामियों के नारे लिखे हुए थे पैदल मार्च करते हुए रजनीगंधा चौराहे तक गए। वहाँ से सैक्टर 15 के चौराहे पर आकर प्रदर्शन किया और लोगों को बताया कि किस तरह मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छिपा रही है।

प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि यह सरकार जिन मुद्दों को लेकर सत्ता में आयी थी उन मुद्दों पर तो काम किया नही ओर गाय भैंस ओर धर्म की लड़ाई में लोगो को फसा दिया। यह सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। यह सरकार किसानों को फसल का उचित मूल्य देने में विफल रही है। मोदी सरकार आतंकवाद रोकने में विफल रही है। मोदी सरकार ने सेना के नाम पर राजनीति कर सेना का मनोबल गिराया है।

अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि जब से मोदी सरकार आयी है तब से हिंदुस्तान में एक भय का वातावरण बना दिया गया है। प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई है। न्याय पालिका खुद जनता की अदालत में आ गई। पूर्व प्रत्यासी रहे राजेन्द्र अवाना ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं मोदी सरकार के विधायक और मंत्रियों पर बलात्कार एवं हत्याओं के मुकदमे दर्ज हैं।

इनका काम सिर्फ नारे देना है और कुछ नहीं। प्रवक्ता पवन शर्मा ने बताया कि मोदी सरकार ने कालाधन 100 दिनों में लाने का वादा किया था लेकिन कालाधन आने की बजाय देश का सफेद धन कई जो मोदीजी के दोस्त हैं वो लेकर देश से चम्पत हो गए। आज बैंकिग सिस्टम से लोगों का भरोसा उठ गया है। दिनेश अवाना ने बताया कि मोदी ने समार्ट सिटी बनाने का वादा किया था कोई एक भी बनी हो तो बतादो। मोदी सरकार के सांसदों द्वारा गोद लिए गावों का क्या हाल है जरा उसको भी बता दें।
सेवादल के कुँवर नूर मोहम्द ने पूछा कि निर्मल गंगा का क्या हुआ। उसके लिए अलग मंत्रालय के गठन हुआ था और उस मंत्रालय की मंत्री उमा भारती ने कहा था कि पांच सालों में अगर गंगा साफ नही हुई तो जल समाधि ले लुंगी। आज वो गंगा मां उसी हालत में है। ना ही मोदी का काशी क्योटो बना। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भी प्रभारी नसीब सिंह, अध्यक्ष मुकेश यादव, राजेन्द्र अवाना, दिनेश अवाना, पवन शर्मा, कुँवर नूर मोहम्मद, फिरे सिंह नागर, संजय तनेजा, गौतम अवाना, लियाकत चौधरी, सतेंद्र शर्मा, सहाबुदीन, यतेन्द्र शर्मा, पुष्पाकाण्डपल, अख्तर खान, मोहम्मद गुड्डू, राजकुमार त्यागी, ललित अवाना,विक्रम सेठी, कैप्टन पी एस रावत, जे सी मिश्रा, इंद्रजीत तिवारी, मनोज राठौर,वीरो देवी, सुनीता शारदा, नीतू चौहान, सतीश पांचाल, बबलू पाल, सुनील राठौर, कामरुदीन, राशिद, किशोर, रविन्द्र, शाहिद, वसीम , इखलाख एवं अरुण प्रधान सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 17 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव