आप पार्टी और भाजपा के बीच साठगांठ है – अजय माकन

नई दिल्ली:EROS TIMES:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के उम्मीदवार  नारायण दास गुप्ता के नामांकन को  संविधान के अनुच्छेद 102 के तहत रद्द करने की मांग की।  माकन ने कहा कि एनडी गुप्ता के राज्यसभा के नामांकन से यह साबित हो गया है कि आप पार्टी और भाजपा के बीच साठगांठ है,क्योंकि भाजपा और केन्द्रीय वित मंत्री  अरुण जेटली ने  नारायण दास गुप्ता को आफिस ऑफ प्रोफिट का पद दिया और आप पार्टी ने उनको राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। ज्ञात हो कि एनडी गुप्ता आप पार्टी के लिए इन्कम टैक्स के केस देखते है और भाजपा व केन्द्रीय वित्त मंत्री ने अरुण जेटली ने उन्हे लाभ का पद दिया था। श्री माकन ने कहा अब दिल्लीवासी देखेंगे कि आम आदमी पार्टी के किसी भी भ्रष्ट नेता के खिलाफ आयकर विभाग की कार्यवाही नही हो पायेगी क्योंकि आप पार्टी भाजपा और मोदी के जीएसटी समर्थक नारायण दास गुप्ता को राज्यसभा में भेज रही है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने  रिटर्निंग आफिसर, Biennial Elections to the Council of State for NCT of Delhi दरिया गंज के समक्ष पेश होकर आप पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए एनडी गुप्ता का नामांकन रद्द करने के लिए ज्ञापन दिया। श्री अजय माकन ने कहा कि उन्होंने केन्द्रीय चुनाव आयोग में भी इस बाबत् अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत/प्रतिवेदन की कॉपी संलग्न है।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव के.सी. मित्तल, अमन पंवार, एडवोकेट विरेन्द्र कसाना, एडवोकेट सुनील कुमार, अशोक बसौया, सरफराज अहमद सिद्की, प्रद्यूमन सिंह, गौरव दुआ, विनिता सिंह और चीफ मीडिया कॉओर्डिनेटर मेहदी माजिद मुख्य रुप से मौजूद थे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित