प्रधानमंत्री की सभी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू कराया जाय,महेश शर्मा 

गौतमबुद्वनगर:EROSTIMES:महेश शर्मा ने अपने गौतमबुद्वनगर लोकसभा क्षेत्र के जेवर विधानसभा ग्राम नीमका जो प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत नीमका गांव को गोद लिया था। इस गांव में विकास कार्य कराये कई कम्पनियों द्वारा टकसाल, पवनहंस एवं एयरपोर्ट आथारिटी आफ इंडिया, बिमटेक ने अपने सीएसआर निधि, प्रशासन व सांसद निधि के द्वारा इस गांव को एक माॅडल गांव के रूप में बनाने का कार्य  किया। यह गांव पूरी तरह से शौचमुक्त (ओडीएफ) है इस गांव में सड़कों का निर्माण, बिजली की पूरा काम पं0 दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के द्वारा कराया गया। गांव के तालाब का भी सौन्दर्यीकरण किया गया, गांव सोलर स्ट्रीट लाईट से भी जगमगाया। स्कूल का सौन्दर्यीकरण कराकर सोलर लाईटयुक्त स्कूल, कम्प्यूटर कक्ष, वाटर कूलर, बच्चों को स्कूल यूनिफार्म, सर्दियों के लिए गर्म स्वेटर, गांवों में वृद्वा पेंशन, रोजगार के लिए स्कील डेवलपमेंट का कार्य, पेयजल के लिए टंकी का निर्माण, कूडा निस्तारण के लिए सालिड वेस्ट प्लांट, डस्टबिन एवं प्रधानमंत्री जी की सभी योजनाओं को प्राथमिकता से लागू कराया जाय। सभी ग्रामवासियों को लोहडी की बधाई दी और कहा कि इस गांव को आदर्श गांव स्थापित कराने केलिए और जो भी शेष कार्य है वो जल्द ही पूरा कराया जायेगा। साथ ही साथ मेरे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि इस गांव की बच्चियों ने जब लोकसभा सत्र को देखा वह एक अद्भूत दृश्य था इस गांव की बच्चियों ने उस लोकसभा प्रांगण में एक यादगार पल बितायें जो इनके लिए बहुत ही अद्भूत है व सदैव यादगार रहें। नीमका को आर्गेनिक खेती को बढावा दिया जायेगा जिससे वहां के किसानों को पैदावार में कम लागत में अच्छी आमदनी का स्रोत बनें। गांव के लोगों ने भी इस गांव को स्वच्छ, स्वस्थ्य और शिक्षित बनाने का संकल्प लिया, गांव के निवासियों ने कुछ समस्याओं के बारें में भी अवगत कराया। माननीय मंत्री ने आला अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो इस गांव में बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जायेगा। अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि सभी कार्य को  पूर्ण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में डा0 बी0 पी0 शर्मा सीएमडी, पवनहंस, राजगुरू जैन, राकेश कालरा, एयरपोर्ट आथारिटी जी0 पी0 अग्रवाल टकसाल, एन एन शर्मा, बिमटेक, अनिल कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी, डा अनुराग भार्गव, मुख्य चिकित्साधिकारी, विजय भाटी, डा0 जितेन्द्र सिंह, सतपाल तालान, संजीव शर्मा, मनेाज जैन, उदयवीर, अशोक वर्मा, सुभाष भाटी, सुरेश चन्द नागर, धर्मेन्द्र भाटी, बिजेन्द्र रावल, राहुल पंडित, बाबा व्यास, रविन्द्र शर्मा कुलभूषण शर्मा, चन्द्रमणी भारद्वाज, अमरपाल मास्टर जी, संजय बाली सासंद प्रतिनिधि एवं ग्राम के प्रधान, सीओ जेवर, एस ओ0 व प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित