बसपा विधान सभा प्रत्याशी ने सेक्टर 21 और 25 जलवायु विहार में किया जनसंपर्क 

नोएडा: बहुजन समाज पार्टी नोएडा विधान सभा के प्रत्याशी पं. रवि कान्त मिश्रा ने सेक्टर 21 जलवायु विहार और सेक्टर 25 जलवायु विहार अपार्टमेंट्स में जनसंपर्क किया और वहां की समस्याओ से रूबरू हुए। रवि कान्त ने लोगो को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार भेदभाव के साथ काम कर रही। जो विकास के काम २ साल पहले पूरे हो जाने चाहिए थे वो काम अभी तक अधूरे है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरफ ध्वस्त हो चुकी है। जबकि बहन जी के शासन काल में नोएडा नो पावर कट जोन में था और अब घंटो बिजली की कटौती होती है। बहन जी के द्वारा प्रस्तावित कार्यो को भी सपा सरकार 5 सालों में भी पूरा नहीं कर पायी है। बसपा सरकार के द्वारा किये गए विकास कार्यो और मजबूत कानून व्यवस्था के लिए आगामी विधान सभा चुनावो में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
इस मौके पर सेक्टर 25 जलवायु विहार अपार्टमेंट्स के चेयरमैन डी.पी.गोयल ने कहा की हमने तीन बार भाजपा को वोट दिया परंतु वो लोग हमसे वोट लेने के बाद हमारी सुध लेने तक नहीं आये। हम लोग सिर्फ और सिर्फ विकास को वोट देंगे और वो विकास सिर्फ और सिर्फ आदरणीय बहन जी ने किया है।
वही दूसरी ओर सेक्टर 21 जलवायु विहार अपार्टमेंट्स के निवासी राजन मेहरा ने कहा की बहन जी ने अपने कार्यकाल में नोएडा का विकास करके दिखाया है। गुंडागर्दी बिलकुल ख़त्म थी और कानून का राज चलता था पर अब जगह गुंडागर्दी है। पुलिस के साथ भी इस सरकार में मारपीट हो जाती है और हम सब इस बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के साथ है और उनके पक्ष में मतदान करेंगे।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 7 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा