नोटबंदी : कालेधन वाली 200 फर्जी कंपनियों पर IT की नजर

नई दिल्ली (जेएनएन)। आयकर विभाग ने ऐसी 200 से अधिक फर्जी कंपनियों का पता लगाया है, जिन्होंने पिछले दो महीने में नोटबंदी के दौरान अपने काले धन को सफेद किया। ये कंपनियां दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश में स्थित हैं।

आयकर विभाग इस दौरान इन कंपनियों में हुए लेन-देन की जांच कर रहा है और इस बात की समझने की कोशिश कर रहा है कि नोटबंदी के दौरान किसने इन कंपनियों के जरिए मनी लॉंड्रिंग की।

दिल्ली के वकील रोहित टंडन जिसे पहले ही मनी लांड्रिग के केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। टंडन पर भी अपनी फर्जी कंपनियों के जरिए अवैध नकदी को सफेद करने का आरोप है। आयकर विभाग नई छोटी कंपनियों की भी बिजनेस डिटेल खंगालने में लगा है। विभाग नई कंपनियों में होने वाले लेन-देन पर पर नजदीकी से नजर बनाए हुए है।

एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए विभाग के एक सूत्र ने बताया, “जांच फिलहाल जारी है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इन मामलों की जांच शीघ्र हो जाए। हमारे पास बड़ी संख्या में ऐसी फर्जी कंपनियों का विवरण है, जिनमें संदिग्ध लेन-देन हुआ है।” आयकर विभाग पहले ही निजी और सरकारी बैंकों से ऐसे संदिग्ध लेन-देन करने वालों की जानकारी मांग चुका है जिन्होंने दो लाख रुपये या उससे ज्यादा का लेन देन किया है।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 7 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा