12 जनवरी को जनपद के सभी बूथों पर होगा मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन

समस्त बीएलओ रहेगें अपने बूथ पर उपस्थित, मतदाता सूची को पढेगें, समस्त जौनल एवं सेक्टर मजिस्टेट अपने क्षेत्र का करेगें भ्रमण देगें रिर्पोट, अनुपस्थित के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत होगी कार्यवाही-डीएम।
गौतमबुद्धनगर : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एनपी सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि दिनॉक 12 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद के समस्त बूथों पर मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन होगा। आयोग के इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से समस्त बीएलओं अपने अपने बूथ पर सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेगें और अपनी मतदाता सूचियों को पढेगें और यह देखेंगें कि जिनके द्वारा अपने फार्म 6 भरे गये थे उनके नाम मतदाता सूचियों में दर्ज हो गये है।
उन्होनंे बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से समस्त जौनल एवं सेक्टर मजिस्टेªट के द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में व्यापक भ्रमण किया जायेगा। उनके द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के साथ ही अपने क्षेत्र के सभी बूथों पर की जाने वाली व्यवस्था की जॉच की जायेगी और यह भी रिर्पोट दी जायेगी कि उनके सभी बूथों पर मतदान के दौरान सभी प्रकार के वाहन आसानी से पहुॅच सकेंगें।
जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिये है कि इस अभियान के दौरान कोई मजिस्ट्रेट या बीएलओं या अन्य कर्मी अपनी ड्यूटी से नदारद मिलता है तो उसके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत निर्धारित प्राविधानों  में रिर्पोट दर्ज कराते हुये कार्यवाही की जायेगी। जिला अधिकारी ने समस्त मतदाताओं का भी आाहवान किया है कि उनके द्वारा अपने बूथ पर पहुॅचकर अपने वोट की जॉच कर ली जाये और यदि किसी का नाम मतदाता सूची में आने से छूट गया हो तो वह अपना नाम दर्ज कराने के लिये फार्म-6 भरकर अपने बीएलओं को उपलब्ध करा सकते है।
उन्होनें सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों का भी आहवान किया है उनके द्वारा नियुक्त बीएलए भी सम्बन्धित बूथों पर उपस्थित रहें ताकि जनपद की मतदाता सूची में यदि किसी व्यक्ति का नाम आने से छूट गया हो तो उसे दर्ज कराने की कार्यवाही हो सकें। जिलाधिकारी ने सभी जौनल एवं सेक्टर मजिस्टेªट को निर्देश दिये है कि उनके द्वारा अपने भ्रमण के दौरान जो कार्यवाही करनी है उन्हें प्रशिक्षण में बताया गया है उसी प्रकार उनके द्वारा अपनी रिर्पोट तैयार कर प्रस्तुत करनी होगीं। उन्होनें आगाह करते हुये कहा है कि इस कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही को बहुत ही गम्भीरता के साथ लेकर कार्यवाही की जायेगी। समस्त बीएलओं अपने बूथों पर समय पर उपस्थित होकर कार्यवाही करेंगें।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 6 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित