आईएमएस में इंटर कॉलेज डांस प्रतियोगिता का समापन

नोएडा:EROS TIMES: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में इंटर कॉलेज डांस प्रतियोगिता डासिंग आइडल का पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया।

इस दो दिवसीय डांस प्रतियोगित के दूसरे दिन शनिवार को प्री-क्वालिफाइंग राउंड में चयनित टॉप-20 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम के दौरान क्वालिफाइंग राउंड में चयनित प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

संस्थान द्वारा आयोजित आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन जजों का पैनल बनाया गया जिसमें स्यामक डाबर ट्रूप से शिवानी झा, प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना शिंजनी कुलकर्णी एवं अनिता कुलकर्णी ने प्रतिभागियो का चयन कॉनसेप्ट, स्टाइल, ऑडियंस कनेक्ट, मैसेज, रिदम स्टेप एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से किया गया।

आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सुरी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्री-क्वालिफाइंग राउंड में चयनित टॉप-20 प्रतिभागियों ने क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान फ्री-स्टाइल, बॉलीवुड, कत्थक, ओडिसी, रोबोटिक, हिपहॉप, सालसा, वैली एवं लिरीकल कन्टेम्पररी जैसी डांस फॉर्म देखने को मिला।

आईएमएस द्वारा आयोजित इस इंटर कॉलेज डांस प्रतियोगित डांसिंग आइडल सीजन-1 में ग्रुप डांस के लिए आईएमएस के बीसीए छात्रा श्रेया और कनक की जोड़ी को विजयी घोषित किया गया, वहीं सोलो परफॉरमेंस के लिए सुबीन ने लिरीकल कन्टेम्पररी परफॉरमेंस देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
कार्यक्रम में जाकिर हुसैन कॉलेज के तुषार को सोलो परफॉरमेंस के लिए रनरअप घोषित किया गया वहीं कार्यक्रम में सम्मलित सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    नोएडा के सेक्टर-27 में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर-27 के डी-98 के बाहर खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 6 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 16 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 25 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 73 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग: