नई दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के उम्मीदवार नारायण दास गुप्ता के नामांकन को संविधान के अनुच्छेद 102 के तहत रद्द करने की मांग की। माकन ने कहा कि एनडी गुप्ता के राज्यसभा के नामांकन से यह साबित हो गया है कि आप पार्टी और भाजपा के बीच साठगांठ है,क्योंकि भाजपा और केन्द्रीय वित मंत्री अरुण जेटली ने नारायण दास गुप्ता को आफिस ऑफ प्रोफिट का पद दिया और आप पार्टी ने उनको राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। ज्ञात हो कि एनडी गुप्ता आप पार्टी के लिए इन्कम टैक्स के केस देखते है और भाजपा व केन्द्रीय वित्त मंत्री ने अरुण जेटली ने उन्हे लाभ का पद दिया था। श्री माकन ने कहा अब दिल्लीवासी देखेंगे कि आम आदमी पार्टी के किसी भी भ्रष्ट नेता के खिलाफ आयकर विभाग की कार्यवाही नही हो पायेगी क्योंकि आप पार्टी भाजपा और मोदी के जीएसटी समर्थक नारायण दास गुप्ता को राज्यसभा में भेज रही है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रिटर्निंग आफिसर, Biennial Elections to the Council of State for NCT of Delhi दरिया गंज के समक्ष पेश होकर आप पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए एनडी गुप्ता का नामांकन रद्द करने के लिए ज्ञापन दिया। श्री अजय माकन ने कहा कि उन्होंने केन्द्रीय चुनाव आयोग में भी इस बाबत् अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत/प्रतिवेदन की कॉपी संलग्न है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव के.सी. मित्तल, अमन पंवार, एडवोकेट विरेन्द्र कसाना, एडवोकेट सुनील कुमार, अशोक बसौया, सरफराज अहमद सिद्की, प्रद्यूमन सिंह, गौरव दुआ, विनिता सिंह और चीफ मीडिया कॉओर्डिनेटर मेहदी माजिद मुख्य रुप से मौजूद थे।






