एनइए ने विधुत विभाग से सम्बंधित समस्याओ के लिए ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात

 नौएडा :EROS TIMES: एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष  विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में  श्रीकांत शर्मा, ऊर्जा मंत्री, उ0प्र0 सरकार से लखनऊ स्थित कार्यालय में मिला। तथा उन्हें विद्युत विभाग से संबधित समस्याओं से अवगत कराया – सिक्योरिटी राशिः- पूर्व में बिलिंग मैन्युअल होने के कारण बिलिंग चक्र करीब दो माह का होता था परन्तु अब आॅन लाईन होने की वजह से करीब 35 दिन का ही रह गया है । उद्यमियों को बिल जमा कराने हेतु 5-6 दिन का ही समय मिलता है जिसका उद्यमी द्वारा समय पर ही आॅन लाईन भुगतान कर दिया जाता है । हर वर्ष टैरिफ बढने की वजह से यह राशि बढ़ जाती है तथा विभाग द्वारा अतिरिक्त जमानत राशि की माॅग की जाती है ।महोदय अतिरिक्त जमानत राशि की माॅग से उद्योगों पर आर्थिक बोझ पड़ता है तथा व्यवसाय चलाने में परेशानी का सामना करना पडता है ।
अतः आपसे निवेदन है कि जमानत राशि केवल एक माह के बिल के बराबर ही कराने का कष्ट करें तथा अतिरिक्त जमानत राशि की माॅग को बन्द कराने का आदेश करें ।
इस पर श्रीकांत शर्मा , ने कहा कि इस मुद्दे पर अधिकारियों से वार्ता कर उचित समाधान किया जाएगा ।
औद्यौगिक इकाईयों को इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट दिये जाने के सम्बन्ध में: उत्तर प्रदेश सरकार, ऊर्जा अनुभाग-3 द्वारा दिनांक 21.01.2010 को जारी अधिसूचना के अनुसार समस्त नई इकाईयों को इलेक्टीसिटी ड्यूटी में छूट दिये जाने का प्रावधान है ।

इस अधिसूचना को जारी हुए 7 वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के पश्चात भी उद्योगों को इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में छूट का लाभ नही मिल पा रहा है ।
अतः हमारा अनुरोध है कि इस संबध में उचित निर्णय कार्यवाही कर उद्यमियों को इलैक्ट्रीसिटी ड्यूटी में छूट का लाभ दिये जाने के निर्देश विभाग को देने की कृपा करें । ताकि लंबित पड़े आवेदनों का शीध्र निस्तारण हो सके और औद्यौगिकीकरण का विस्तार हो सके ।
इस पर श्रीकांत शर्मा ने तुरंत प्रमुख सचिव से फोन पर वार्ता कर जानकारी माॅगी तथा आष्वस्त किया कि उद्यमियों को इलैक्ट्रीसिटी ड्यूटी दिये जाने हेतु 1 माह में अधिसूचना जारी कर उद्यमियों को इस सुविधा का लाभ दे दिया जाएगा ।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित