दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान शिक्षकों की पीड़ा सुन घोषणा की

EROS TIMES:  नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली न्याय यात्रा के आखिरी 30वें दिन आज बवाना विधानसभा में कृष्ण विहार, राठी काम्पलेक्स से शुरु हुई और रिठाला विधानसभा की सैनी चौपाल नाहरपुर गांव में समाप्त हुई। झंडा फहराने के बाद दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान देवेन्द्र यादव ने कहा कि हजारों की संख्या में लोगों से मिलने के बाद मैंने महसूस किया है कि आज दिल्ली बदलाव के मूड में है और यह बदलाव कांग्रेस यौद्धाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं अपनी एकजुटता, मजबूती और कड़ी मेहनत के बाद ही ला सकते है क्योंकि नामुमकिन कुछ भी नही है। जनता में बदलाव की चाहत और जनता के सहयोग और समर्थन के साथ निश्चित ही 2025 में कांग्रेस की सरकार होगी।

दिल्ली न्याय यात्रा के अंतिम 30वें दिन 7 सितंबर, 2024 को बवाना विधानसभा के कृष्ण विहार, राठी काम्पलेक्स, मेरठ डेयरी, सोम बाजार चौक, राठी मार्केट, मन्नू हाइपर मार्केट, कृष्ण विहार, संतोषी माता मंदिर, आरडी पब्लिक स्कूल पूठ कालान, रोहिणी सेक्ट 20 रोड़, जैन मंदिर, गोदावरी अस्पताल, बीकानेर स्वीटस सेक्टर 21 रोहिणी, सिटी वाटिका 100 फुटा रोड सेक्टर 20 रोहिणी, रिठाला विधानसभा में आर्टस क्लब बुद्ध विहार, फेस -1 और 2, रिठाला गांव, सेक्टर 5, 6 मोड़, विद्या जैन पब्लिक स्कूल रोहिणी विधानसभा में जी ब्लाक सेक्टर 7 पोस्ट आफिस रोड़ सेक्टर 7, नाहरपुर गांव से निकल कर सैनी चौपाल नाहरपुर गांव में खत्म हुई।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा खत्म होने के बाद मैं विश्वास से कह सकता हूॅ कि दिल्ली की जनता का रुझान कांग्रेस के प्रति हो गया है, जिसको फरवरी 2025 में विधानसभा चुनावों में हमें निश्चित ही जनता के समर्थन से जीत मिलेगी। न्याय यौद्धाओं ने जनता के दर्द, पीड़ा और परेशानियों को सुना है। यात्रा के प्रति मैंने लोगों की आंखों में प्यार, समर्थन और आर्शीवाद देखा है, उन्होंने आगे बढ़कर अपनी पीड़ा और परेशानी को साझा किया है। उन्होंने कहा कि जिस पर विश्वास होता दुखी व्यक्ति उसी के साथ अपना दर्द साझा करता है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में शिक्षकों को स्थायी नौकरी देने वादा करके अनुबंधित और अस्थायी नौकरी देकर शिक्षकों के साथ केजरीवाल ने धोखा किया है। यात्रा के दौरान आज यादव ने शिक्षकों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और शिक्षकों रोजगार देने वादा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शिक्षकों को रोजगार देने का पहला मुद्दा उठाऐंगे। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक स्वस्थ दिमाग के साथ अपना काम कर पाऐंगा तभी दिल्ली और देश का भविष्य सुरक्षित और उज्जवल होगा। क्योंकि केजरीवाल ने शिक्षा स्तर को धरातल पर लाकर खड़ा कर दिया है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा में जैसे मोदी की निरंकुशता चलती है वैसे ही आम आदमी पार्टी में अरविन्द केजरीवाल की निरंकुशता के कारण इनके विधानसभा चुनाव लड़े नेता विधायक आम आदमी पार्टी को छोड़ कर जा रहे है। दिल्ली में केजरीवाल की जनता के प्रति निष्क्रियता के चलते जनता पूरी तरह दुखी है। आम आदमी पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार इनके नेताओं को डराने लगा है क्योंकि जनता ने इन्हे बाहर भगाने का मन बना लिया है, यही कारण आप के नेता पार्टी छोड़कर भाग रहे है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान हमने दिल्ली के गांव, पुनर्वास कालोनियो, अनाधिकृत कॉलोनियों, झुग्गी झौपडी कॉलोनियों, जेजे कलस्टरों सहित मलिन बस्तियों की समस्याओं को सुना और समझा। आज दिल्ली का हर आदमी केजरीवाल की सरकार से परेशान है। गंदा पानी, टूटी सड़कें, दमघोटू प्रदूषण, महंगी बिजली, महंगाई बेरोजगारी से दिल्ली की जनता त्रस्त है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 17 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव