जेवर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के ट्रायल रन के साथ पूरा हुआ

EROS TIMES: 23 साल पहले देखा गया गौतमबुद्ध नगर में एयरपोर्ट का सपना आज पूरा हुआ। इस सपने को पूरा करने के लिए किया गया है एक लंबा संघर्ष। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्ररेणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयासों से भाजपा के शासनकाल में ही देखे गये सपने को हमनें भाजपा के शासनकाल में ही पूरा किया। 9 दिसंबर 2024 को गौतमबुद्धनगर जिले की धरती पर पहली बार हवाई जहाज आखिरकार उतर ही गया। जिसके साथ ही जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम सुनहरे इतिहास में दर्ज हो गया। इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मैंने उड्डयन मंत्री रहते हुए अनेक औपचारिकताएं पूरी की।

ऐसे आगे बढ़ता गया एयरपोर्ट का सपना
2001 में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट एंड एविएशन हब का प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन उसके बाद पूर्व की सपा व बसपा की सरकारों ने लंबे समय तक इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में रखा।
2014 में भाजपा सत्ता में आई तो एयरपोर्ट प्रोजेक्ट पर दोबारा तेजी से काम शुरू किया गया, मेरे उड्डयन मंत्री रहते हुऐ इस प्रोजेक्ट को वापस जेवर में लाया गया।
2017 में हवाई अड्डे के लिए निर्माण साइट की अनुमति मिली साथ ही गृह मंत्रालय द्वारा इमीग्रेशन एनओसी दी गई।
2018 में नागर विमानन मंत्रालय द्वारा सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।
2019 में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान ग्रेटर नोएडा के उदघाटन समारोह में एयरपोर्ट के शिलान्यास की घोषणा की।
2019 में ही एयरपोर्ट की प्रस्तावित साइट पर जमीन पर कब्जा लेना शुरू किया।
2020 मे ज्यूरिख कंपनी के साथ नियाल ने करार किया।
25 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो सपना था वो साकार हुआ। माननीय प्रधानमंत्री यह कहते हैं कि जिसका शिलान्यास करो उसका उद्घाटन भी करो और उनका यही संकल्प आज नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के ट्रायल रन के साथ पूरा हुआ है इस हवाई अड्डे को जल्द ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश को समर्पित करेंगे।

गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र के विकास को पंख लगाने के लिए जो एक सपना मैंने देखा था आज नोएडा जेवर एयरपोर्ट पर ट्रायल के दौरान माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री किनजरापु राम मोहन नायडू , विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह के साथ पहली बार विमान लेडिंग के एतिहासिक क्षण का साक्षी बन पुरा हुआ।
गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र की क्षेत्रवासियों के लिए ये यह अत्यन्त गौरव का पल है।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस