नोएडा:EROS TIMES: जनवरी: 2020 को सेक्टर 33 नोएडा स्थित परिवहन विभाग कार्यालय पर चैलेंजर्स ग्रुप को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान चैलेंजर्स ग्रुप को सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग, गौतबुद्धनगर द्वारा दिया गया।
अजय मिश्रा (एआरटीओ परिवर्तन) के हाथों ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया व वहां मौजूद प्रशांत तिवारी (एआरटीओ), डॉ ज्योति मिश्रा (पी.टी.ओ) ने ग्रुप के कार्यों को सरहाते हुए आगे भी ऐसे कार्यों को करते रहने के लिए पुरोत्सहित किया।
ग्रुप संस्थापक प्रिंस शर्मा ने कहा कि यह संस्था अधिकांश युवाओं से मिलकर बनी है जैसा कि हम सबको भली भांति ज्ञात है कि आज का युवा ही देश का आने वाला भविष्य है और जिस देश ने हमे इतना कुछ दिया हमारा भी यह परम कर्तव्य बनता है कि हम भी अपने देश के लिए कुछ कर गुजरें।
नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन
नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…






