नोएडा:EROS TIMES: जून 2019 (मंगलवार) को भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर में राष्ट्रीय/प्रदेश स्तर पर चल रहे कार्यक्रम के तहत आज नोएडा विधायक पंकज सिंह के कार्यालय, सेक्टर-26 पर जो लोग आपातकाल के दौरान जेल गये थे उनको भाजपा नोएडा महानगर द्वारा उनके परिवार को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश (भाजपा) महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं नोएडा विधायक व प्रदेश महामंत्री (भाजपा) पंकज सिंह रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
पाठक एवं पंकज सिंह ने आपातकाल (म्उमतहमदबल) के दौरान जो लोग जेल गये थे, ऐसे लोगों को याद किया।
जिनमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल एवं उनकी माता तारा अग्रवाल जोकि 2 महिने जेल में रही थी, को साॅल एवं पुष्प् देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में विजय बहादुर पाठक ने बताया कि 1975 आपातकाल के दौरान मीडिया दफ्तरों को जबरदस्ती बंद करा दिया गया एवं गैर-कांग्रेसी राजनीतिक पार्टियों से ताल्लुक रखने वाले व्यक्यितयों के साथ-साथ कई समाज सेवियों को भी जेल भेज दिया गया।
जिसमें मा0 भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल विहारी वाजपेयी एवं मा0 लाल कृष्ण आडवानी जी का नाम भी शामिल है। जेल में लोगों को बहुत बुरी यातनाऐं दी, पागलखाने में भी भेज दिया गया।
उनको उपरान्त नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि 25 जून, 1975 से 21 मार्च, 1977 तक का समय देषवासियों के लिए 21 महिने का कालखंड था।
यह लोकतंत्र की हत्या थी। आपातकाल में नागरिकों के समस्त अधिकार खत्म कर दिए गये।
जिन्होंने भी उस दौर का विरोध किया उनको कैद कर लिया गया।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज हमारी पार्टी विष्व की नम्बर 1 पार्टी बन चुकी है।
पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने भी आपातकाल पर अपने विचार रखे।
इस कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, युद्धवीर चैहान, विनोद शर्मा (मीडिया प्रभारी), संजय बाली, मोहन शर्मा, धर्मेन्द्र चैहान, चन्दगीराम यादव, बृजपाल चैहान, धर्मेन्द्र गुप्ता, गिरिजा सिंह, पद्मा दीक्षित, डिम्पल आनन्द, सतेन्द्र नागर, प्रमोद प्रजापति, अशोक मिश्रा, प्रमोद बहल, एस.पी. चमेाली, लोकेश कष्यप, चमन अवाना, मनोज चैहान, करताार चैहान, सूरजपाल राणा, सुरेश कृष्णन, इन्द्रराज खटाना, राजकुमार झा, उमेश त्यागी, हरिओम जाटव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:
नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…








