निलंबन का आश्चर्य

राजेश बैरागी-
किसी सरकारी अधिकारी द्वारा सामान्य से छोटी कमीज पहनने की क्या वजह हो सकती है? इस प्रश्न को स्मृति में रखते हुए एक और प्रश्न पर विचार करते हैं कि औसत पढ़ा लिखा व्यक्ति नोएडा जैसे प्राधिकरण के नियोजन विभाग का प्रमुख बनकर भवनों के नक्शे कैसे पास कर सकता है? उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर निलंबित विशेष कार्याधिकारी रविन्द्र सिंह यादव को सामान्य से छोटी कमीज पहनने का शौक था। इससे पेंट में खोंसी गई पिस्तौल किसी को भी आसानी से दिखाई दे जाती है। प्राधिकरण में ड्यूटी के दौरान पिस्तौल लगाकर आने का उद्देश्य अपनी सुरक्षा नहीं बल्कि कुछ और था। प्राधिकरण में एक ही समय में भवन, आवासीय भूखंड और उद्योग विभागों को बतौर प्रमुख संभालने की योग्यता एक दो लोगों में ही रही है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बहनोई नरेन्द्र पाल गौतम और रविंद्र सिंह यादव। इनकी शैक्षिक योग्यता की खोज आज भी जारी है परंतु तत्कालीन मायावती और मुलायम सरकारों से निकटता इन्हें पहलवान बनाए रही।इन लोगों ने ईमानदारी की आय की कभी परवाह नहीं की। रविन्द्र सिंह यादव ने लंबे समय तक नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग के प्रमुख का काम भी संभाला।उस दौरान उन्होंने असंख्य भवनों के नक्शे पास किये, असंख्य अधिभोग और पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किए। इस विभाग का प्रमुख वरिष्ठ स्तर का अभियंता होता है। रविन्द्र सिंह यादव अभियंता नहीं हैं। तो क्या उनके हस्ताक्षर से जारी नक्शों,ओसी,सीसी को अब अमान्य कर देना चाहिए?यह प्रश्न उन तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के लिए है जिन्होंने नोएडा प्राधिकरण में अपनी नियुक्ति बचाए रखने के लिए रविन्द्र सिंह यादव जैसे अधिकारियों के कदमों में अपनी अखिल भारतीय सेवा की गरिमा को दण्डवत लिटा दिया था। कमिश्नर और प्रमुख सचिव स्तर का आईएएस अधिकारी जब अपने से कई स्तर निचले मातहत को चाय पीने का न्योता देने लगे तो यह समझना क्या मुश्किल है कि वह नौकरी नहीं चाकरी कर रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों में ऐसे चाकर हमेशा रहे हैं। रविन्द्र सिंह यादव जैसे लोग कभी कभी ही निलंबित हुए हैं।(साभार:नेक दृष्टि हिंदी साप्ताहिक नौएडा)

  • admin

    Related Posts

    विश्व पुस्तक मेले में प्रभात प्रकाशन लेकर आ रहा है ज्ञानवर्धक और दिलचस्प पुस्तकों का खजाना

    नई दिल्ली। भारत मण्डपम में 10 जनवरी 2026 से शुरू हो रहे विश्व पुस्तक मेले में इस वर्ष प्रभात प्रकाशन पाठकों के लिए ज्ञान, साहित्य, इतिहास, समसामयिक विषयों और आत्मविकास…

    नोएडा पंजाबी समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नोएडा पंजाबी समाज (NPS), नोएडा में सक्रिय सामाजिक संगठनों में से एक है जो नोएडा में रहने वाले पंजाबियों का प्रतिनिधित्व करता है और उन्हें एक ही ध्वज के नीचे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस