बेइज्जती का रोजगार या इंसानियत शर्मसार ?-राजेश बैरागी

EROS TIMES: रोजगार के लिए शादी समारोहों में खाने की थाली (प्लेट) पकड़ाना कोई अपराध तो नहीं है। उसकी आयु बीस बाइस बरस होगी और वह कोई अद्वितीय सुंदरी भी नहीं थी। परंतु रोजगार की मांग के हिसाब से उसने श्रृंगार किया हुआ था।खाना प्रबंधक (कैटरर्स) द्वारा निर्धारित ड्रेस पहनकर वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। उसने गहरे काले रंग से अपने होंठ रंग रखे थे।यह भी खाना प्रबंधक की मर्जी ही होगी। ऐसे समारोहों में युवतियों का उपयोग या प्रयोग काम के लिए कम और शो पीस के लिए अधिक किया जाता है। जैसे ही कोई आमंत्रित व्यक्ति खाना खाने की इच्छा लेकर वहां आता, वह झट से उसे प्लेट पकड़ा देती थी। इसमें कुछ भी गलत नहीं था। खाने के लिए प्लेट पकड़ाने में क्या गलत है। एक श्रृंगारित लड़की जिससे कोई नाता नहीं है, के हाथ से खाने की प्लेट लेने वाले के मन में उसके प्रति कोई आदर नहीं होता, केवल क्षण मात्र की वासनाओं का उठाव हो सकता है।वह किसकी बेटी है, किसकी बहन है।वह यहां मौज के लिए काम कर रही है या घर में खाने के प्रबंध के लिए वह यहां खाने की प्लेट पकड़ा रही है,इन सब बातों से एक सामान्य व्यक्ति का क्या लेना-देना। मैं उसके काम करने के तरीके और ड्यूटी की जिम्मेदारी का मन ही मन विश्लेषण कर ही रहा था कि शराब के नशे में चूर एक व्यक्ति ने उससे प्लेट आ मांगी।वह अच्छे कपड़े पहने हुए था। यदि उसके कदम डगमगा नहीं रहे होते तो वह कहीं से भी असभ्य नहीं लगता था। मैं सतर्क हो गया। निश्चित ही वह उस युवती से कुछ कहेगा। कहने का अर्थ यहां कुछ ऐसा कहने से है जिससे उस युवती की मान मर्यादा को ठेस पहुंचती और वह मौन रहकर सहती। कुछ रोज़गार एक सीमा तक बेइज्जती सहन करने की सहमति पर हासिल होते हैं।यह भी ऐसा ही रोजगार है। युवती की भाव भंगिमा भी बदल गई।वह एक सीमा तक बेइज्जती सहने के लिए तैयार हो गई। आगंतुक शराबी ने प्लेट ली और वह खाने की ओर चला गया। मेरी ओर उसकी पीठ थी। मैंने उसके पीठ पीछे उसके द्वारा अपना व्यवहार संयमित रखने के लिए धन्यवाद दिया।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 11 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 25 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 73 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज