वेद प्रचार परिषद द्वारा बहुकुण्डीय यज्ञ सौल्लास सम्पन्न

स्वामी दयानंद ने अज्ञान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था जिसे आर्यों आज भी जारी रखना होगा-डा जयेन्द्र आचार्य
EROS TIMES: गाजियाबाद वेद प्रचार परिषद के तत्वावधान में बहुकुण्डीय यज्ञ संकल्प वाटिका पार्क, सैक्टर-15 वसुन्धरा में मास्टर निरंजन कुमार की अध्यक्षता में  सौल्लास सम्पन्न हुआ।
आर्य जगत की सुप्रसिद्ध भजनोपदेशिका शकुन्तला आर्या एवं देश भूषण चावला ने भजनों द्वारा ऋषि महिमा एवं ईश भक्ति का गुणगान किया जिसे सुनकर श्रोता झूम उठे।
महायज्ञ के ब्रह्मा एवं मुख्य वक्ता डा जयेन्द्र आचार्य (कुलपति आर्ष गुरुकुल नोएडा) ने बहुकुण्डीय यज्ञ सम्पन्न किया यज्ञ महिमा एवं वेद महिमा का गुणगान करते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमने इतिहास में विभिन्न युद्ध पढ़े हैं लेकिन स्वामी दयानंद ने पहली बार अज्ञान के खिलाफ अंतहीन युद्ध शुरू किया था उन्होंने कहा इंसान का सबसे बड़ा शत्रु अज्ञान हैअविद्या है,इसलिए अविद्या का नाश और विद्या की वृद्धि करनी चाहिए।स्वामी दयानंद चाहते थे दुनियां में वेद का पठन-पाठन हो, शास्त्र के बिना तर्क खोखला होता हैसत्य की कोई मेरिट नहीं होती इसलिए आपने सूर्य बनना है तभी अंधेरा मिटेगा।उस कुशल वैघ ने भारत की बीमारी को पहचाना और उसका इलाज किया शास्त्र तर्क विज्ञान और फिर सत्य को खोजा।महर्षि दयानंद इस धरती पर सत्य का प्रचार चाहते थे और इसके लिए उन्होंने गुरु मंत्र दिया है सत्य के ग्रहण और असत्य के छोड़ने में सर्वदा उद्यत रहना चाहिए।
केंद्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि स्वामी दयानंद के जीवन पर चर्चा करना सामान्य कार्य नहीं है 22 वर्ष की आयु में घर छोड़कर सच्चे शिव की तलाश में निकलकर मथुरा स्थित गुरु विरजानंद जी की कुटिया में पहुंचे,दरवाजा खटखटाया अंदर से आवाज आई कौन? दयानंद बोले यही जानने के लिए आया हूं?कि मैं कौन हूं? उस दिन गुरु विरजानंद की कुटिया का द्वार नहीं खुला था अपितु भारत की किस्मत का दरवाजा खुला था,उन्होंने गुरु जी से 3 वर्ष की अवधि में जो सत्य ज्ञान प्राप्त किया और 20 वर्ष तक सत्य का प्रचार करते हुए कहा कि शमा की भांति जल रहा हूं,बुझ तो जाऊंगा लेकिन रोशनी कर जाऊंगा।
मुख्य अतिथि वेद प्रकाश आर्य, प्रधान आर्य समाज वसुन्धरा ने कहा कि हमने जीवन में एक बात सीखी है जो अच्छी बात सुनते हैं उसे अपनाएं करनी कथनी में अंतर ना रखें परमात्मा में विश्वास रखें महर्षि दयानंद के कार्यों को याद रखें उस पर चलने का प्रयास करें।
समारोह के अध्यक्ष अध्यक्ष मास्टर निरंजन कुमार (आर्य समाज टीला) ने कहा कि ऋषि दयानन्द ने राष्ट्र एवं समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति प्रदान कर दी और उनके द्वारा लिखित ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश की प्रेरणा से कितने ही क्रांति कारियों ने राष्ट्र की आजादी प्राप्त करने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।
मंच का कुशल एवं सफल संचालन यशस्वी प्रधाना ममता चौहान ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती आशा चौहान प्रवीन चौधरी रश्मि चौहान संतोष वैश्य प्रीति चौहान पूजा चावला प्रज्ञा चौहान संगीता आर्या सुधा राणा एवं यज्ञवीर चौहान त्रिलोक शास्त्री देववृत्त चौहान आदि उपस्थित थे।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला