नव संवत्सर में योग संस्थान ने किया सामूहिक योग-प्राणायाम शिविर का आयोजन

हमारी सांसें प्राण ऊर्जा की वाहक हैं-मनमोहन वोहरा
नव संवत्सर ब्रह्मांड का नववर्ष है-डा मधु पोद्दार
EROS TIMES:गाजियाबाद अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान पंजीकृत द्वारा नव संवत्सर के स्वागत में आर्य समाज गांधी नगर में सामूहिक योग-प्राणायाम शिविर का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया,जिसमें लगभग 100 साधकों ने भाग लिया।
संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संयोजक अशोक शास्त्री जी ने ओ३म् की ध्वनि,गायत्री मंत्र और दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र को प्रारंभ किया।उन्होंने सभी को हास्यासन कराया जिससे सभी में ऊष्मा का संचार हो गया।
संस्थान के महामंत्री एवं मंच संचालक दयानन्द शर्मा ने साधकों को सूक्ष्म व्यायाम ताड़ासन ग्रीवा हाथों पैरों के संचालन का अभ्यास कराया और उसके लाभों की चर्चा की।उन्होंने शिविर में भाग लेने पर साधकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि योग हमारे मन मस्तिष्क को ठीक करता है इससे हम तनाव मुक्त रहते हैं।
संस्थान के उपाध्यक्ष मनमोहन वोहरा ने साधकों को मनोमय कोष, प्राणमय कोष को एक्टिवेट करने के लिए पद्मासन में बैठा कर बहुत ही महत्वपूर्ण दीर्घश्वसन का अभ्यास कराया सांसों को नियमित करने हेतु वीरेचन क्रिया सुदर्शन भस्रीका एवं सामान्य भस्रीका का अभ्यास कराया उन्होंने बताया कि हमारी सांसें प्राण ऊर्जा की वाहक हैं।पंचतत्वों से बना शरीर सांसों के माध्यम से पृथ्वी से आहार,वायु से ऑक्सीजन जल से जल तत्व सूर्य से अग्नि अंतरिक्ष से आनंद गृहण करता है,इसका अनुभव कीजिए। पश्चात मेरु दंड सीधा गर्दन सीधी करा कपाल शोधन का अभ्यास कराया और कहा इस माध्यम से  प्राण ऊर्जा का जागरण होता है मनोविकार मनोरोग बाहर फेंके हैं।
मुख्य वक्ता डा मधु पोद्दार ने नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा जोकि सूर्य उदय के साथ होता है की सभी को बधाई दी और कहा यह नववर्ष पूरे ब्रह्मांड का नव वर्ष है क्योंकि इसी दिन परमपिता परमात्मा ने सृष्टि की रचना की थी।इस पर उन्होंने विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि इसी दिन आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी राम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था।इस को उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रकृति में इस समय क्या क्या बदलाव होते हैं,अनेकों उदाहरण देकर समझाया।
संस्थान के अध्यक्ष केके अरोड़ा ने कहा कि योगी योग मार्ग पर चलकर मोक्ष की प्राप्ति करते हैं।योगी से देश का कल्याण निश्चित होता है।इसलिए सदा समय का सदुपयोग करें।
चिरंजीव विहार की मुख्य योग शिक्षिका मीता खन्ना ने नववर्ष पर मनमोहक गीत सुनाकर कर श्रीताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में राज नगर एक्सटेंशन से पधारी कु. दिया और कु. दिशा के नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहे।
मीडिया प्रभारी प्रवीण आर्य ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी शंख प्रक्षालन का कार्यक्रम रविवार,2 अप्रैल 2023 को प्रात: 6 से 9 बजे तक सरस्वती विद्या मंदिर,नेहरु नगर गाज़ियाबाद में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री संस्थान के संरक्षक लक्ष्मण कुमार गुप्ता,डा आरके पोद्दार,नेतराम गौतम, चौधरी मंगल सिंह,राजेश शर्मा समर पाल राज सिंह आरआर पाल अपनी पूरी टीम के साथ एवं सभी कक्षाओं के साधक उपस्थित रहे।
संस्थान की वरिष्ठ योग शिक्षिका वीना वोहरा रेखा गुलाटी सीमा गोयल मीता खन्ना आदि ने शांति पाठ प्रसाद एवं नववर्ष कैलेंडर वितरण के साथ सत्र को संपन्न किया।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला