स्कूल विजिट की श्रृंखला को जारी रखते हुएआतिशी ने बादली के लिबासपुर गाँव में बनाए जा रहे शानदार स्कूल का निरीक्षण किया

लिबासपुर गाँव में बनकर तैयार हुआ ये शानदार नया स्कूल शिक्षा को लेकर केजरीवाल सरकार की गंभीरता और प्राथमिकता का नतीजा
लिबासपुर और आसपास के हजारों बच्चों के लिए तैयार हो रहा शिक्षा का ये मंदिर इसी सत्र से बच्चों की किलकारियों से गुलजार होगा
अपने शानदार स्कूलों के साथ केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के पेरेंट्स को दिया भरोसा- पैसों की कमी कभी भी उनके बच्चों के क्वालिटी एजुकेशन के आड़े नहीं आएगी
गरीब से गरीब घर के बच्चों को वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन उपलब्ध करवाकर हम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के शिक्षा के माध्यम से देश को बदलने के विज़न को पूरा कर रहे है
127 कमरों वाला ये 4 मंजिला स्कूल स्मार्टक्लास रूम, अत्याधुनिक लैब, 2 लाइब्रेरी सहित अन्य विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस; स्कूल में बच्चों के लिए लिफ्ट भी है मौजूद
शानदार स्कूल बनाने के बाद स्कूल परिसर में ही वर्ल्ड-क्लास इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाने की योजना बना रही केजरीवाल सरकार
EROS TIMES:  अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर स्कूल विजिट की श्रृंखला को जारी रखते हुए सोमवार को शिक्षा मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी व शिक्षा विभाग के अधिकारीयों के साथ केजरीवाल सरकार द्वारा बादली विधानसभा के लिबासपुर गाँव में बनाए जा रहे शानदार स्कूल का निरीक्षण किया| लिबासपुर गाँव में लगभग बनकर तैयार हुआ ये 4 मंजिला वर्ल्ड-क्लास स्कूल किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी की शानदार बिल्डिंग से कम नहीं है| 127 क्लासरूम वाला ये शानदार 8 लैब, 2 लाइब्रेरी, 250 बच्चों की क्षमता वाले एमपी हॉल आदि से लैस है| साथ ही भविष्य में इस स्कूल में इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाने की भी तैयारी है| निरीक्षण के दौरान अधिकारीयों ने शिक्षा मंत्री को बताया कि स्कूल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चूका है और बचा हुआ कार्य 2-3 हफ्ते में पूरा हो जायेगा|
 इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बादली के लिबासपुर गाँव में बनकर तैयार हुआ ये नया शानदार स्कूल किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी की बिल्डिंग जैसा है, जो शिक्षा को लेकर केजरीवाल सरकार की गंभीरता और प्राथमिकता का उदाहरण है| उन्होंने कहा कि 2015 में दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल जी की सरकार से पहले सरकारी स्कूलों का हाल किसी खंडहर से कम नहीं होता था| टूटी दीवारे,अँधेरे कमरों में बच्चों का भविष्य भी कही गुम हो जाता था लेकिन मुख्यमंत्री  ने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाई इसी का नतीजा है कि दिल्ली के गावों में भी ऐसे शानदार सरकारी स्कूल बनाकर तैयार हो रहे है|  जिसमें हम अमीर-गरीब हर तबके के बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास शिक्षा सुनिश्चित करेंगे|
शिक्षा मंत्री ने कहा किशिक्षा के माध्यम से देश को बदलना अरविन्द केजरीवाल जी का विज़न है| ये विज़न तभी पूरा होगा जब एक गरीब परिवार के बच्चे को वो सभी सुविधाएँ मिले जो एक संपन्न परिवार में बच्चों को मिलती है| दिल्ली सरकार के स्कूलों को शानदार बनाकर हमने इसकी शुरुआत कर दी है| हमारी सरकार ने दिल्ली के पेरेंट्स को ये भरोसा दिया है कि पैसों की कमी कभी भी उनके बच्चों के क्वालिटी एजुकेशन के आड़े नहीं आएगी|
शिक्षा मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारीयों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द फिनिशिंग के काम को पूरा किया जाए ताकि शिक्षा के इस मंदिर में इसी सत्र से बच्चों की पढाई शुरू हो सकें|
गौरतलब है कि बादली विधान सभा के लिबासपुर गाँव में बनकर तैयार हुए इस 4 मंजिला स्कूल को तीन ब्लॉकों में विभाजित किया गया है| इसमें कुल 127 क्लासरूम शामिल है जिसमें विज्ञान के लिए अत्याधुनिक लैब 2 लाइब्रेरी कंप्यूटर लैब बच्चों के लिए लिफ्ट सहित अन्य शानदार सुविधाएँ विकसित की गई है| साथ ही इस सरकार इस स्कूल परिसर में ही वर्ल्ड-क्लास इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाने की योजना भी बना रही है|
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां