परी चौक से नोएडा तक बस यात्रा का उददेश्य निजी वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करना है

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:  जैसा कि विदित ही है कि एनसीआर क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा, नोएडा व गाजियाबाद, जोकि इस समय भयंकर प्रदूषण की चपेट में हैं तथा ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 420 तक पहुॅच चुका है एंव नोएडा में पीएम 2.5 के साथ प्रदूषण का स्तर 276 व पीएम 10 के साथ 449 रहा, जो सबसे खतरनाक माना जाता है।

इसी को देखते हुए 11 नवम्बर 2018 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ शहर में चल रही सिटी बसों के माध्यम से परी चौक से नोएडा तक बस में यात्रा की।
जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों को एक संदेश देना है कि वह अपनी प्राइवेट गाडियों का कम से कम उपयोग कर सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने का रहा, जिससे आने वाले समय में कहीं ऐसा न हो कि हम स्वंय ही अपनी सुविधाओं को बढाने के चक्कर में अपनी सभ्यता का ही विनाश न कर लें तथा लोगों से अपील की कि आप इस संदेश को जन-जन तक पहुॅचाने का भी कार्य करें।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ’’एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर यहां के निवासियों के लिए खतरनाक संकेत है। हम स्वंय अपने सुख साधन और सुविधाओं के लिए आबोहवा को प्रदूषित कर रहे हैं, इसलिए इसका उपाय भी हमें स्वंय ही करने पडेंगे।

वक्त रहते अगर पर्यावरण को सुधारने के सार्थक प्रयास नही किये गये तो इससे प्रभावित होने वाले लोगों का जीना दूभर हो जायेगा।’’ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’परी चौक से बस में सफर करने का उददेश्य एक संदेश देना मात्र है और सभी लोगों से मेरा कहना है कि बहुत विशेष जरूरत में ही अपने निजी वाहनों का उपयोग करें तथा ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक वाहनों से अपने दैनिक कार्यों को निपटायें।
ऐसा करने से हम निश्चिततौर पर अपनी निजी गाडियों द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण को कम करने की शुरूआत कर सकते हैं।“

इस कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सामाजिक संगठन व एक्टिव सिटीजन टीम के मनोज गर्ग, हरेन्द्र भाटी, आलोक सिंह, आर.के.शाही. मनीष तिवारी, राहुल नम्बरदार, राकेश सिंह, सुमित डाढा, मोहित भाटी, आजाद भाटी, राजू भाटी, रनदीप कपासिया, सुरेश शर्मा, धर्मेन्द्र भाटी, विकास सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित