डॉ. राजू चड्ढा उन शीर्ष प्रमुख सिखों में शामिल जिन पर लिखित पुस्तक का उपराष्ट्रपति ने लोकार्पण किया

दिल्ली:EROS TIMES:  गुरु नानक की 550वीं जयंती पर भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अपने निवास पर चुनिंदा लोगों के बीच ’भारत के प्रमुख सिख’ नामक एक कॉफी टेबल पुस्तक का लोकार्पण किया।

पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रभुलीन सिंह द्वारा लिखित इस पुस्तक में भारत के 50 समकालीन प्रतिष्ठित सिखों के जीवन पर प्रकाश डाला गया है, जिन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और दुनिया भर में सिखों के सकारात्मक पहचान दिलाने का काम किया है।

समारोह में शामिल प्रमुख नामों में प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी और फिल्म प्रोड्यूसर डॉ. राजू चड्ढा भी शामिल थे, जो सिख धर्म के मौलिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।

डॉ. राजू चड्ढा द्वारा स्थापित गैर-लाभकारी संगठन ‘इंटरनेशनल पंजाब फोरम’ सामाजिक सुधारों की दिशा में अथक रूप से शामिल रहा है और खासकर सिख शादी सुधारों को लेकर उनके प्रयासों की दुनिया भर में सराहना की गई है।

समारोह में डॉ. चड्ढा ने कहा, ‘मैं अपनी आखिरी सांस तक मानवता के लिए समाज और निःस्वार्थ सेवा के उत्थान की दिशा में काम करने का वचन लेता हूं।’

पुस्तक में सिख समुदाय की जिन प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया है, उनमें पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पर्यावरणविद् बाबा बलबीर सिंह सींचेवाल और क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी भी शामिल हैं।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित