जेल की सजा का प्रावधान समाप्त हो-नरेश कुच्छल

नोएडा:EROS TIMES: भारत बंद को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई , उद्योग मंच कायकर्ता एवं व्यापारी भारी संख्या में वी-76 सेक्टर-5 अवतार जनरेटर के कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से सभी व्यापारी पैदल चलकर सेक्टर 5 हरौला मार्किट सेक्टर 9 मार्किट, सेक्टर 19 होते हुए सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर पहुंचे और जिलाधिकारी बी.एन.सिंह को प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारी बैनर व तख्तियां ले कर अपनी मांगों के सनदर्भ मे नारे लगा रहे थे। व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से हम प्रधानमंत्री महोदय को व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं से अगवत कराना चाहते हैं उन्होंने अपनी मांगों से अवगत कराते हुए कहा कि  जी.एस.टी. मे दो दरें रखी जायें, 5 प्रतिशत एवं 16 प्रतिशत, जी.एस. टी. में किसी भी प्रकार का जुर्माना 10 हजार से अधिक न हो एवं जेल की सजा का प्रावधान समाप्त हो। पंजीकृत व्यापारियों का उत्तर प्रदेश की भांति 10 लाख का दुर्घटना बीमा हो तथा व्यापारियों को टैक्स कलेक्टर का दर्जा देते हुए पेंशन दी जाये। उन्होंने कहा कि पूरे देश से मण्डी शुल्क समाप्त किया जाये। सिंगल ब्रांड रिटेल मे 100 प्रतिशत एफ.डी. आई. की अनुमति वापस हो। खुदरा व्यापार मे विदेशी निवेश को अनुमति ना दी जाये। आॅन लाइन ट्रेडिंग की व्यवस्था समाप्त की जाये। आयकर मूे छूट की सीमा 5 लाख की जाये एवं धारा 80सी के अंतर्गत छूट सीमा डेढ़ लाख से बढ़ाकर ढाई लाख की जाये। चेयरमैन रामअवतार सिंह ने कहा कि देश मे पत्थर एवं लकड़ी पर लागू वन विभाग के टैक्स को समाप्त किया जाये। खाद्य सुरक्षा अधिनियम मे जुर्माना अधिकतम 10 हजार हो। खाद्य कानून के मानक वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार पुनः निर्धारित किये जायें। खाद्यान एवं जरूरी वस्तुओं को वायदा कारोबार से बाहर रखा जाये।
इस अवसर पर महामंत्री सत्यनारायण गोयल, महामंत्री दिनेश महावर, महामंत्री राकेश गुप्ता, महामंत्री मनोज भाटी, कोषाध्यक्ष मूलचन्द गुप्ता,  प्रवक्ता चंद्रप्रकाश गौड़,  सुभाष त्यागी, अध्यक्ष उद्योग मंच अजय मल्होत्रा, अध्यक्ष होशियारपुर मार्किट अभिनंदन भदौरिया, महामंत्री राकेश गुप्ता,संतोष त्यागी, गुड्डू यादव सेक्टर 18,  सोनवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, अध्यक्ष डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन सुशील सिंघल, मनोज गोयल, बाबुलाल बंसल, संदीप चौहान, महेंद्र कटारिया,  संतोष वर्मा, आजिम अली खान, दीपक दुबे, बृजमोहन राजपूत, जगदीश नागर, प्रवीण चौहान, राजवीर, सुनील शर्मा, राजकुमार, बृजमोहन यादव, सोहन लाल, सतवीर सिंह, प्रमोद त्यागी, बिजेंद्र वशिष्ठ, विनोद गुप्ता,  सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 32 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 48 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 31 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 15 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम