दादूपुर की जनता से चुनाव में किया गया वायदा किया पूरा लगभग 92 लाख की लागत से कीचड मुक्त होगा गांव

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: ग्रेटर नोएडा अन्तर्गत दादूपुर ग्राम में दनकौर की तरफ से आने वाला संपर्क मार्ग विगत कई वर्षों से कीचड से भरा रहता था तथा गांव वाले बेहद कष्ट झेल रहे थे। चुनावों में वोट मांगते समय जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने लोगों की समस्या का निराकरण कराने का वायदा किया था।
उसी वायदा को पूरा करते हुए, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने 92 लाख रूपये की लागत से बनने वाले मार्ग व ड्रैनेज सिस्टम का शुभारम्भ किया। उसी प्रकार विगत दिनों घंघौला से सलैमपुर मार्ग प्रारम्भ कराने के पश्चात ग्राम सलैमपुर गुर्जर की 09 गलियां जिनकी लम्बाई लगभग 900 मीटर व इतनी ही लम्बाई की नालियों का आरम्भ जिला संद्यचालक रनवीर सिंह से कराया।
निर्माण कार्यों के शुभारम्भ से पहले, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने दोनों गांवों में जनता दरबार लगाकर, लोगों की जन समस्याओं को जाना तथा ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।

इस मौके पर कासना मंडलाध्यक्ष दिनेश भाटी, करन सिंह, रामबता सिंह, तेज सिंह, सोबिन्द्र सिंह, पिंकू भाटी, संतराम आर्य, धर्मेन्द्र भाटी, गौरव शर्मा, पिन्टू भाटी, राम सिंह नेता, शिव कुमार, दीपक भाटी, हरेन्द्र भाटी, गिर्राज भडाना, श्याम भाटी, धनपाल सिंह, रोहताश, राजेन्द्र सिंह, सुनील भाटी, विक्रम भाटी, रविन्द्र सिंह, अमित पंडित, महावीर सिंह प्रधान, देवेन्द्र सिंह, राहुल नागर मुख्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित