मोदी सरकार अपने प्रचार के लिए 3000 करोड़ रुपया खर्च कर सकती है लेकिन लाल किला की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपया प्रति वर्ष खर्च नही कर सकती- अजय माकन

नई दिल्ली:EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा हमारे देश की धरोहर ऐतिहासिक लाल किला को एक साजिश के तहत किसी प्राईवेट संस्था को बेचे जाने के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी लाल किले पर प्रदर्शन कर रही है।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता प्रतीकात्मक तौर पर पांच-पांच रुपये दान पेटी में डालकर एकत्रित करके लाल किला के रख-रखाव के लिए मोदी को भेजेगी। माकन ने कहा कि अगर जरुरत पड़ेगी तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिवर्ष पांच करोड़ रुपया एकत्रित करके केन्द्र सरकार को देंगे लेकिन लाल किला को केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा बेचने नही देंगे। प्रदर्शन का आयोजन चॉदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान ने किया।

इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है कि मोदी सरकार जो अपने प्रचार के लिए 3000 करोड़ रुपया तो खर्च कर सकती है लेकिन देश की सांस्कृतिक धरोहर लाल किला की मरम्मत के लिए 5 करोड़ रुपया प्रति वर्ष खर्च नही कर सकती।
मोदी सरकार के खिलाफ आज हम लाल किले पर एकत्रित होकर पांच-पांच रुपये इक्ट्ठे करके प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराऐंगे ताकि मोदी ऐसे देश विरोधी फैसले न ले, इसलिए आज हम लाल किला पर अपना रोष प्रकट करने के लिए एकत्रित हुए है।

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के अलावा पूर्व दिल्ली मंत्री हारुन यूसूफ, मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह साहनी और कुंवर करण सिंह, जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान निगम पार्षद आले मौहम्मद, प्रेरणा सिंह, सुल्तानाबाद, पूर्व पार्षद अशोक जैन, साईं अनामिका सहित सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

लाल किला न सिर्फ देश की एक सांस्कृतिक धरोहर है बल्कि लाल किला एक प्रतीकात्मक चिन्ह भी है जिसे देश में प्रचलित करेंसी पर भी एक ऐतिहासिक तौर पर छापा गया है।
यह वही लाल किला है जहां से अंग्रेजों के खिलाफ 1857 में बहादुरशाह जफर, रानी लक्ष्मीबाई तात्या टोपे सभी ने आजादी लड़ाई की शुरुआत की थी। लाल किला ही प्रतीकात्मक चिन्ह था जिसके उपर झंडा फहराने के लिए उस पर कब्जा करने के लिए देशवासियों ने अपनी कुर्बानी दी थी।

20 सितम्बर 1857 को जब अंग्रेजों ने लाल किला पर कब्जा किया था तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लगातार 90 साल लड़ाई लड़कर देश को आजाद कराया और ऐतिहासिक लाल किला पर भारत का झंडा फहराया। यह वही लाल किला है जहां पर क्रांतिकारियों के खिलाफ अदालत लगती थी और क्रांतिकारियों को देश विद्रोही करार देकर आदेश सुनाए जाते थे।

आजादी के बाद 15 अगस्त को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु ने इसी लाल किला पर झंडा फहरा कर भारत के लाखों करोड़ों लोगों को आजादी के बाद पहला संदेश दिया था। लाल किला से ही प्रतिवर्ष देश के प्रधानमंत्री चाहे वे किसी भी राजनीतिक पार्टी के हो, 15 अगस्त को देशवासियों को संदेश देते है क्योंकि लाल किला भारत का प्रतीक चिन्ह है।

अगर लाल किला को गिरवी रख दिया जाए, लीज पर दे दिया जाए, बेच दिया जाए या लाल किला पर एम.ए.यू. साईन कर दिया गया तो भारत के दिवालियापन का इससे बड़ा उदाहरण नही हो सकता। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के ऐसे देश विरोधी निर्णयों को बर्दाश्त नही करेगी और जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजो को देश से भगाने के लिए कुर्बानियां दी थी। उसी प्रकार लाल किला को डालमिया ग्रुप से वापस लेने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से संघर्ष करने के लिए तैयार है।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस