भारत की आजादी की अनकही दास्तान है फिल्म ’16 अगस्त 1947′

EROS TIMES:हम सबके अतीत की एक अनकही दास्तान, जिसे अब तक किसी ने बताने की हिम्मत नहीं की, का गवाह बनने के लिए तैयार हो जाएं। आजादी के इस शानदार दास्तान की फिल्म ’16 अगस्त, 1947′ के निर्माताओं ने फिल्म के नए पोस्टर और सात अप्रैल को इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। पोस्टर देशभक्ति की ताकत और भावना का जश्न मनाते हुए फिल्म के मुख्य कलाकारों और उस दौर के दृश्यों को दर्शाती है।

‘गजनी’ और ‘होलीडे’ जैसी फिल्में देने वाले दक्षिण भारत के सफलतम निर्माताओं में से एक ए.आर. मुरुगादॉस की नई फिल्म हमारे स्वतंत्रता संग्राम की एक अनदेखी और अनसुनी कहानी बताती है, साथ ही उनके सार्वभौमिक और मौलिक विषय चयन को भी अलग से रेखांकित करता है।
ए.आर. ओमप्रकाश भट्ट और नरसीराम चौधरी के साथ मिलकर ए.आर. मुरुगादॉस ने इस फिल्म का निर्माण किया है। ’16 अगस्त, 1947′ अपने नए कथानक और भव्य प्रोडक्शन वैल्यू के लिए आजकल व्यापक चर्चा में है। फिल्म तमिल तेलुगु, कन्नड़ हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पूरे देश में एकसाथ रिलीज होगी।
यह रोचक कहानी स्वतंत्रा संग्राम के समय के गांव के एक साहसी शख्स की है, जो अपने प्यार के लिए शैतानी अंग्रेजी हुकूमत से लड़ता है। फिल्म की रिलीज की घोषणा के बाद से सिनेप्रेमी इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पर्पल बुल एन्टरटेनमेंट और ए.आर. मुरुगादॉस प्रोडक्शन की प्रस्तुति ’16 अगस्त, 1947′ ए.आर. मुरुगादॉस, ओम प्रकाश भट्ट, नरसीराम चौधरी और आदित्य जोशी द्वारा सहनिर्मित है। गौतम कार्तिक, रेवती, पुगाज़ जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन एन.एस. पोंकुमार ने किया है। फिल्म 7 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज होगी।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां