मै हूँ मरदह थानाध्यक्ष, बता कर दी 30 हजार की प्रधान से ठगी

EROS TIMES: गाजीपुर   मरदह। थाना क्षेत्र के बिरोहिया भीखमपुर के एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठग ने मोबाइल पर अपने आप को स्थानीय थाने का थानाध्यक्ष बताया और गूगल पे के माध्यम से पैसा मंगवा लिया। इधर जानकारी होने पर पीड़ित ने ठग को गिरफ्तार करने और धनराशि वापस दिलाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ग्राम प्रधान जनार्दन यादव के मोबाइल पर शुक्रवार फोन आया कि वह मरदह थानाध्यक्ष बोल रहा है। पहले तो उसने हाल चाल पूछा। इसके बाद ग्राम प्रधान से पैसे की आवश्यकता बतलाई। उसने गूगल पे से 30 हजार रुपये खाते में भेजने को कहा। साथ ही दो चार दिन में कुछ बढ़ाकर पैसा वापस करने का भरोसा भी दिलाया। ग्राम प्रधान ने गूगल पे न चलाने की असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव निवासी विनय त्रिपाठी से पैसा भेजवा दे रहा हूं। ग्राम प्रधान के कहने पर विनय त्रिपाठी ने चार बार में 30 हजार रुपये भेज दिया।पुन: जब उक्त फर्जी दरोगा दस हजार रुपये मांगने के लिए बार -बार फोन करने लगा तो ग्राम प्रधान को ठगी का एहसास हुआ। इधर विनय त्रिपाठी ने थाने में तहरीर देकर फर्जी दरोगा द्वारा ठगे गए पैसे को वापस दिलाने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष दुष्यंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही ठग को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान