केजरीवाल सरकार ने किया रंगोत्सव’ का आयोजन

कला एवं संस्कृति मंत्री राज कुमार आनंद साहित्य कला परिषद द्वारा आयोजित ‘रंगोत्सव’ में शामिल हुए
भारत कई रंगों का देश और सभी रंगों का अपना महत्व, ये रंग हमारी विविधता को दर्शाते हैं
होली के त्योहार में हम न केवल रंग मनाते हैं बल्कि अपनी विविधता का उत्सव भी मनाते हैं
रंगोत्सव जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित किए जाते हैं ताकि दिल्लीवासी उन्हें जीवंत तरीके से मना सकें
दिल्ली कला और संस्कृति के विभिन्न रूपों का पर्याय है और उन्हें संरक्षित और बढ़ावा देना दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है
EROS TIMES:केजरीवाल सरकार ने हर साल की तरह होली से पहले रंगों का त्योहार मनाने की परंपरा को जारी रखते हुए रविवार को रंगोत्सव का आयोजन किया। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति और भाषा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राज कुमार आनंद ने भाग लिया। आगामी रंगों के त्योहार होली के अवसर पर दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज कुमार आनंद ने कहा, “भारत कई रंगों का देश है और सभी रंगों का अपना महत्व है। हमारी यह विविधता हमारी चुनौती नहीं, बल्कि हमारी ताकत है। होली के त्योहार के दौरान, हम न केवल रंगों का जश्न मनाते हैं, बल्कि अपनी विविधता का भी जश्न मनाते है।
 राज कुमार आनंद ने यह भी कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि रंगोत्सव जैसे कार्यक्रम दिल्ली सरकार द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं ताकि दिल्लीवासी उन्हें जीवंत तरीके से मना सकें।
रंगोत्सव कार्यक्रम में  पीयूषा कैलाश अनुज द्वारा कृष्ण भजन,  रीता देव द्वारा होरी पाठ, रसिया व बृजलोक गीत तथा शालिनी शर्मा द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की जीवंत और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया जो पूरे प्रदर्शन के दौरान कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे।
कला एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि दिल्ली कला और संस्कृति के विभिन्न रूपों का पर्याय है और उन्हें संरक्षित करना और बढ़ावा देना केजरीवाल सरकार की जिम्मेदारी है। भविष्य में, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार का लक्ष्य दिल्ली के कलाकारों के लिए अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई आयोजन करना है ताकि दिल्ली के लोग बढ़-चढ़ कर इसमें शामिल हो सके और परिवार सहित इसका आनंद उठा सके।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां