सुरिंदर शर्मा और सुनील जोगी ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

दिल्ली:EROS TIMES: जाने-माने कवियों सुरिंदर शर्मा और सुनील जोगी राष्ट्र की राजधानी दिल्ली में एक मंच पर मौजूद हों, तो श्रोताओं का कितनस मनोरंजन हो सकता है, इसका अनुमान लगाना भी असंभव है।
टेलीविजन और रंगमंच के लिए कई शोज और वृत्तचित्रों के अलावा “रे विज़िटिंग द एपिक्स“, वंस अपॉन ए टाइम जैसे रंगमंचीय प्रोजेक्ट दे चुकी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी मिरान प्रोडक्शंस की संस्थापक सुजाता सोनी बाली द्वारा इंडिया हैबिबेट सेंटर में प्रस्तुत यह कार्यक्रम था ‘एक अलग शैली के साथ हास्य: कॉमेडी एंड कवि’, जो दिल्लीवासियों के लिए एक मजेदार शाम साबित हुई, क्योंकि यह शाम हंसी, कविता और व्यंग्य से भरी था।
खैर, कार्यक्रम में भारत के प्रसिद्ध कवियों ने शादी, राजनीति, सोशल मीडिया इत्यादि जैसे विभिन्न मुद्दों पर निराला और हास्यपूर्ण कटाक्ष किया।
सुरिंदर शर्मा और सुनील जोगी ने मौजूद श्रोताओं को अपनी कविताओं से मोहित कर दिया। जहां तक कवियों की बात है, तो सुरिंदर शर्मा खुद और उनकी पत्नी के कॉमिक स्केच के लिए जाने जाते हैं। वह अपने ‘चार लाइन सुना रायो हूं’ के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं। वह मूल रूप से हरियाणा से संबंध रखते है और अपनी कविताओं में हरियाणवी लहजे का बहुत अच्छा समावेश करते हैं।
कभी-कभी वह मनोरंजन के लिए मारवाड़ी भाषा का भी उपयोग करते है। वह हास्य रस (व्यंग्ययात्मक कविता) के टॉप के चंद कवियों में से एक हैं। उन्होंने कवि सम्मेलनों के बीच हास्य-रस की परंपरा की स्थापना की है। वर्ष 2013 में सुरिंदर शर्मा को भारत सरकार द्वारा चौथे सर्वोच्च नागरिक अलंकरण ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया था।
एक लेखक, कवि और अपने कॉमिक छंदों के लिए प्रसिद्ध सुनील जोगी भी पद्मश्री से सम्मानित कवि हैं। वह वर्णन की अपनी विशिष्ट शैली के लिए जाने जाते हैं। वह छोटे और मीठे तरीके से कविताओं के जरिये अपपनी बात कहते हैं, लेकिन उसमें होता है एक अनूठा पंच। सुनील जोगी हिंदुस्तान अकादमी के अध्यक्ष हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री के पद पर हैं। वह 75 से अधिक किताबों के लेखक हैं।

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 29 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 38 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 30 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 14 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम