सपा व्यापार सभा की कार्यकारिणी का हुआ गठन

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की नोएडा महानगर व नोएडा ग्रामीण कार्यकारिणी के गठन के लिए भंगेल में एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष सहारनपुर के विधायक संजय गर्ग रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष दीपक बिग व ग्रामीण अध्यक्ष रिसपाल ने की।

  • दीपक बिग बताया कि आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापार सभा की कार्यकारिणी का गठन और उसके विस्तार पर चर्चा के लिए रखी गई है। आज की इस बैठक में महा नगर एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए 31-31 लोगों की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
    सपा पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने नोएडा में बहुत सारे कार्य कराए हैं, एलिवेटेड रोड बनवाई है, नोएडा से परी चौक तक मेट्रो रेल सेवाएं दी है क्रिकेट स्टेडियम बनवाया है, और भी बहुत सारे कार्य किए है इसलिए हम समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार करने का काम करेंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
    सपा के महानगर उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि यह पार्टी सभी वर्गों की पार्टी है इस पार्टी से गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी सभी लोग जुड़े हैं, क्योंकि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों का ध्यान रखती है।
    समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी दी है मैं उसका अपनी पूरी निष्ठा से निर्वहन करुंगा और व्यापारियों के लिए दिन-रात एक करके उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्य करूंगा।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय गर्ग ने कहा कि समाजवादी पार्टी हिंदू मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी वर्गों के लोगो को साथ लेकर चलती है, कभी नफरत की राजनीति नहीं करती। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में व्यापारी वर्ग का सबसे बड़ा हाथ होता है। लेकिन जब व्यापार ही नहीं होगा तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत कैसे होगी।
    कोरोना महामारी ने वैसे ही मजदूर, किसान, व्यापारी, आम आदमी सभी की हालत खराब कर रखी है, सभी की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब है, जब जेब में पैसा ही नहीं होगा तो व्यापार चक्र कैसे चलेगा।
    कार्यक्रम के संयोजक व महानगर अध्यक्ष बाबूलाल बंसल ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया और कहा कि यह हमारे सौभाग्य की बात है कि आज हमारे बीच व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय गर्ग जी मौजूद है जिनके समक्ष कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
    समाजवादी पार्टी ग्रामीण अध्यक्ष यशपाल अवाना ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
    इस कार्यक्रम में संजीव पुरी, गौरव छात्रा सुनीता शारदा ओमपाल राणा, सुशील सिंगल, मुकेश बंसल, मनीष कंसल, आशुतोष, सोनिया शर्मा, उर्मिला चौधरी मुन्ना आलम के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 17 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव