ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की शूटिंग के दौरान अमिताभ हुए बीमार

जोधपुर:EROS TIMES:जोधपुर में अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है और अब वह मुंबई लौट आए हैं। जोधपुर में शूटिंग के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद मुंबई से डॉक्टरों की टीम को वहां भेजा गया था।

शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबियत खराब हो गई थी। ऐसा इसलिए हुआ कि फिल्म में भारी कास्ट्यूम पहनने के कारण उनकी पीठ, गर्दन और कंधें में दर्द उठा था। इसके बाद तुरंत मुंबई आने की बजाय बच्चन ने वहीं शूटिंग करने के साथ आराम किया।

आमिर खान ने उनके जन्मदिन के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए माना कि उनकी पीठ में दर्द था और अब वह फिल्म की शूटिंग दुबारा कर पा रहे हैं और सेट पर उन्हें सबसे पहले जन्मदिन की बधाई अमिताभ बच्चन ने ही दी थी। अब अमिताभ बच्चन को एयरपोर्ट पर से सकुशल वापस आते देख सभी ने राहत की सांस ली होगी। हालाँकि उन्होंने सोशल मीडिया पर इसके बारे में अपडेट करना शुरू कर दिया था।

फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की शूटिंग पूरी कर जोधपुर से सुबह करीब 11 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए।

फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान में आमिर खान के अलावा अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख की अहम भूमिका है। सभी फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है। फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है।

फिल्म 7 नवंबर को रिलीज हो रही है।

  • Related Posts

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव