दिल्ली में सजी शायरी की महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे के साथ असर देहलवी की किताब ‘आग़ाज़’ का हुआ भव्य विमोचन

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। राजधानी दिल्ली की अदबी फिज़ाओं में शुक्रवार की शाम शायरी, ग़ज़लों और साहित्य के नाम रही। जनता की खोज मीडिया ग्रुप, फनकार कल्चर ग्रुप और अखिल भारतीय उर्दू-हिन्दी एकता अंजुमन के संयुक्त तत्वावधान में निर्माण विहार स्थित एस.एस.एस. स्टूडियो में “एक शाम असर देहलवी असर के नाम” शीर्षक से भव्य ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरठ के प्रसिद्ध शायर असर देहलवी असर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें देशभर से आए नामचीन शायरों, कवियों और साहित्य प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर शायरी की महफ़िल के साथ-साथ असर देहलवी की ग़ज़लों के संग्रह “आग़ाज़” का विधिवत विमोचन भी किया गया। पुस्तक विमोचन के दौरान साहित्यकारों ने असर देहलवी की रचनाओं को उर्दू अदब की एक महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए उनकी साहित्यिक सेवाओं को याद किया।

मुशायरे की सदारत देश के वरिष्ठ शायर जनाब खुर्रम नूर ने की, जबकि कार्यक्रम के संयोजक एहतराम सिद्दीकी ने सभी मेहमानों और शायरों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उर्दू और हिन्दी साहित्य के बीच आपसी भाईचारे, मोहब्बत और गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने का एक छोटा-सा प्रयास है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुमार देहलवी मौजूद रहे। वहीं मेहमान-ए-ज़ी-वकार डॉ. वसीम राशिद, विशिष्ट अतिथि साहित्य चंचल साधक तथा किरण सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। मुशायरे की निज़ामत अखिल भारतीय उर्दू-हिन्दी एकता अंजुमन के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध शायर असलम बेताब ने अपने ख़ास अंदाज़ में की, जिसकी श्रोताओं ने खूब सराहना की।

मुशायरे में देशभर से आए शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर देर रात तक समां बांधे रखा। मंच पर खुमार देहलवी, फहीम, सरफराज देहलवी, ताबिश खैराबादी, हाशिम देहलवी, सैयद गुफरान, अशोक साहिब, अनस फैज़ी, आरिफ देहलवी, दर्द देहलवी, हश्मत भारद्वाज, वफ़ा आज़मी, नुरुज़ ज़मा शादान हसन, पवन तोमर, सुरेश चौरसिया, जावेद अब्बासी, अरसान, गोल्डी ‘ग़ज़ब’, सुरेंदर सिफ़र और रंजन शर्मा सहित अनेक शायरों ने अपनी ग़ज़लों और नज़्मों से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।

महिला शायराओं की प्रस्तुतियों ने भी महफ़िल में चार चाँद लगा दिए। किरण सिंह, हुमा देहलवी, सबीना सरताज, अनिका एम और रोज़ी खान ने अपनी प्रभावशाली रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुशायरे के दौरान कई अशआर पर लगातार तालियों की गूंज सुनाई दी। असलम बेताब का शेर—

“ख़्वाबों की जागीर के आगे बैठ गए,
हम तेरी तस्वीर के आगे बैठ गए।”

वहीं असर देहलवी असर का यह शेर—

“तंग बस्ती से तुम निकल आओ,
इससे पहले कि शाम हो जाए।”

ने श्रोताओं का दिल जीत लिया। एहतराम सिद्दीकी, जावेद अब्बासी और आरिफ देहलवी के कलाम को भी भरपूर सराहना मिली।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक एहतराम सिद्दीकी ने कहा कि यह मुशायरा केवल एक साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि उर्दू और हिन्दी भाषाओं के साझा सांस्कृतिक रिश्ते का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने और देश की साझा विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। देर रात तक चले इस मुशायरे में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

admin

Related Posts

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

  • By admin
  • August 11, 2026
  • 3 views
पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 17 views
फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 39 views
नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

  • By admin
  • August 9, 2026
  • 19 views
श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

  • By admin
  • August 8, 2026
  • 7 views
जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

  • By admin
  • August 7, 2026
  • 25 views
सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस