सेन प्रोडक्शन, यानी सिनेमा की दुनिया में एक नई लहर, ‘पहाड़गंज’ के साथ तैयार

दिल्ली:EROS TIMES:   दिल्ली स्थित एक प्रोडक्शन हाउस एसएमए इलेक्ट्रॉनिक न्यूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड मजबूत कहानी और उत्कृष्ट डायरेक्शन से सजी अपनी आनेवाली अपारंपरिक फिल्मों, के जरिये बॉलीवुड को सम्मोहित करने के लिए तैयार है।

फिल्म के निर्माता, प्रकाशक और एसएनएनएन प्रोडक्शंस के संस्थापक प्रकाश भगत कहते हैं, ‘सेन प्रोडक्शंस’ राकेश रंजन कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पहाड़गंज’ अपने सनकी किरदारों और दमदार स्क्रिप्ट के कारणस दर्श्शकों का भरपूर प्यार बटोरेगी।’
इस फिल्म को दिल्ली के केंद्र में स्थित एक अनोखी और विचित्र जगह पर शूट किया गया है, जिसे पहाड़गंज कहा जाता है। फिल्म में एक स्पेनिश अभिनेत्री लोरना फ्रैंको मुख्य भूमिका निभा रही है। बॉलीवुड में ’पहाड़गंज’ उनकी डेब्यू फिल्म है।

फिल्म ‘पहाड़गंज’ की स्थान शूटिंग पर प्रकाश भगत कहते हैं, ‘हम सिर्फ मुख्यधारा की बॉलीवुड फिल्मों की ओर ही उन्मुख नहीं हैं, बल्कि हमारा झुकाव गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ समानांतर क्षेत्रीय फिल्मों को बढ़ावा देने की ओर भी है। हमारा मानना है कि हमारे देश की क्षेत्रीय फिल्मों को अत्यधिक अंडररेटेड और उपेक्षित किया गया है।

लेकिन, हम इसके व्यापक विस्तार की दिशा में काम कर रहे हैं। तभी तो हमारी अगली फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजीव नाथ द्वारा निर्देशित है,, जिसका शीर्षक है- अनियंकुनजिनम थानलायथु।
यह एक मलयालम फिल्म है, जो अनींकुनजू नाम के आलसी ग्रामीण लड़के की कहानी पर आधारित है, जिसे पुलिस ने एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार कर लिया था।’

वहीं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक राजीव नाथ कहते हैं, ‘हम कुछ मजबूत एवं इंडिपेंडेंट फिल्म निर्माताओं की मदद से दर्शकों को अनोखी और अनूठी कहानियां बताना-दिखाना चाहते हैं।’

बता दें कि प्रगतिशील दृष्टिकोण के तहत वर्ष 2014 में ’सेन प्रोडक्शंस’ का जन्म हुआ था, जिसे मनोरंजन उद्योग में सार्थक सामग्री और गहन शैली के साथ काम करने के लिए पहचाना जाता है।

सेन प्रोडक्शंस के संस्थापक प्रकाश भगत कहते हैं, ‘हम एक महान टीम और उसके बेहतर सहयोग के साथ समाज को अपना बेहतरीन काम पेश करने के लिए उत्साहित हैं।’
उन्होंने बताया कि दोनों फिल्मों को अगले साल की शुरुआत में रिलीज करने की योजना है।

  • Related Posts

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित