जसबीर जस्सी ने अपने लेटेस्ट सिंगल ‘तेरे ठुमके’ को किया लॉन्च

दिल्ली:EROS TIMES:  भारतीय मनोरंजन उद्योग के जाने-माने गायक और कलाकार जसबीर जस्सी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित वेयरहाउस कैफे में आयोजित संवाददाता समेलन में अपने लेटेस्ट सिंगल ‘तेरे ठुमके’ को लॉन्च किया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए जसबीर ने अपने विचार साझा किए।
बता दें कि टीपीजेड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत सुपरहिट गीत ‘तेरे ठुमके’ पहले से ही लाखों लोगों के दिल को छू रहा है।
अपने गीत ‘तेरे ठुमके’ के बारे में जसबीर ने कहा, ‘मैं इस गाने को लाकर वाकई बहुत खुश हूं, क्योंकि आज हमारे साथ बहुत बड़े प्रमोटर हैं।

आखिरकार ‘तेरे ठुमके’ रिलीज हुआ, जो एक हिट के रूप में आपलोगों के सामने है।
इसके हिट होने की वजह यह है कि इस गीत में कोई अश्लीलता नहीं है।
गानों के जरिये अश्लीलता या अभद्रता को बढ़ावा देने का विचार मेरे दिमाग में कभी नहीं आया। हालांकि, कई लोगों और कंपनियों ने अपने प्राजेक्ट में अल्कोहल और ड्रग्स को प्रमोट किया।

इसका नतीजा क्या हुआ, यह आप आज पंजाब की हालत देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। असल में, यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपने युवाओं को ऐसी बुरी आदतों से बाहर ले जाएं।
इसीलिए म्यूजिक के जरिये हम कुछ अच्छे संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।’

हनी सिंह के बारे में काफी पहले कहे गए अपवने संदर्भों के बारे में जस्सी ने कहा, ‘जब मैं अतीत में हनी सिंह और उनके दोहरे अर्थ वाले गीतों के खिलाफ बात कर रहा था, तो लोगों ने इसे इश्यू बना दिया।
हालांकि, उनके गीतों की बीट्स वास्तव में अच्छी थीं, लेकिन मैंने हमेशा कहा कि उन्हें डबल अर्थ वाले गीतों से बचना चाहिए। ऐसे में मीडिया ने उल्टा यह कहना शुरू कर दिया कि मैं ईर्ष्यालु हूं, क्योंकि खुद तो फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा हूं, दूसरों को नसीहत दे रहा हूं। हां, मेरे साथ यह एक समस्या थी, लेकिन फिर भी मैंने बात की। और, हां मैं यह भी मानता हूं कि मेरा संघर्ष अभी भी जारी है।’

बता दें कि टीपीजेड रिकॉर्ड्स एक रिकॉर्ड लेबल है, जो श्रोताओं के दिल को छूने वाले संगीत को लाने एवं उन्हें प्रमोट करने की दिशा में काम कर रहा है।

तभी तो टीपीजेड रिकॉर्ड्स लीजेंडरी सिंगर जसबीर जस्सी के सुपरहिट गीत ‘तेरे ठुमके’ के साथ लाखों लोगों के दिल को छू रहा है।

टीपीजेड रिकॉर्ड्स के लेबल के पीछे गुलाबीश देवेदा और परमजीत चावला का महान दिमाग काम कर रहा है, जिन्होंने अपनी मूल कंपनी टैलेंट प्रमोटर्स से इसे अंकुरित किया है।
उनकी विशेषज्ञता, अमूल्य ज्ञान, प्रबंधन कौशल टीपीजेड रिकॉर्ड्स को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

  • Related Posts

    दिल्ली में सजी शायरी की महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे के साथ असर देहलवी की किताब ‘आग़ाज़’ का हुआ भव्य विमोचन

      नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। राजधानी दिल्ली की अदबी फिज़ाओं में शुक्रवार की शाम शायरी, ग़ज़लों और साहित्य के नाम रही। जनता की खोज मीडिया ग्रुप, फनकार कल्चर ग्रुप…

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 6 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन