सर्व समाज ने पुकारा, बहन जी को दोबारा- पं. रवि कान्त मिश्रा

नोएडा : बहुजन समाज पार्टी के नोएडा विधान सभा के प्रत्याशी पं. रवि कान्त मिश्रा का बरौला गांव में फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानचार्य रमेश मास्टर जी ने की। अपने संबोधन में रवि कान्त ने ग्रामवासियो से अपील की यदि आप लोग अपने क्षेत्र का विकास चाहते है तो इस बार सर्व समाज की सरकार बनाये और आदरणीय बहन जी को 5वी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाये। सपा सरकार ने ग्रामवासियो के अधिकारों का हनन कर लिया है। आपके ग्रामो की प्रधानी भी सपा सरकार ने ख़त्म कर दी है।  प्रदेश की सपा सरकार तानाशाही का रवैया अपनाये हुए है और अपने अहंकार में चूर है। अपने पारिवारिक क्लेश के चलते आये दिन उनमे लड़ाई हो रही है। प्रदेश में हर तरफ अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। वैसे भी प्रदेश की सपा सरकार हमेशा से ही नोएडा के खिलाफ रही है। पिछली सरकार में जिला ख़त्म किया तो इस बार गांव का अस्तित्व ख़त्म करने का कदम उठाया। अगर इस बार आप लोगो से गलती हो गयी तो नोएडा और आपका अपना क्षेत्र बहुत पीछे छूट जायेगा। और दूसरी तरफ भाजपा की सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है। न तो स्थानीय विधायिका और न ही स्थानीय सांसद क्षेत्र की सुध ले रहे है। केंद्र सरकार के लगभग 3 साल के कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ जुमलेबाजी होती रही है और लोकसभा चुनावो में भाजपा द्वारा किये गए वादों से ध्यान भटकाने के लिए रोज लोगो को गुमराह करने का काम कर रहे है।

इस मौके पर रमेश मास्टर ने पूर्ण आश्वासन दिया कि सर्व समाज इस बार बसपा के साथ है। बहन जी इसी जनपद की रहने वाली है और इस जनपद के विकास के लिए सदैव तत्पर रहती है। और इस बार उन्होंने हम सब के बीच से ही उम्मीदवार घोषित किया है। हम सब इस बार बसपा प्रत्याशी को जिताकर लखनऊ भेजेंगे।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 6 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा