समाजवादी पार्टी व्यापार सभा नोएडा महानगर की समीक्षा बैठक संपन्न

Eros Times: नोएडा। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा नोएडा महानगर की समीक्षा बैठक प्रदेश सचिव मधुकर सिंगल के आव्हान पर  व्यापार सभा के अध्यक्ष  बाबूलाल बंसल ने अपनी कार्यकारिणी सहित अग्रसेन भवन सेक्टर-33 पर बुलाई।  प्रदेश  अध्यक्ष संजय गर्ग द्वारा भेजे गए प्रदेश सचिव मधुकर सिंघल ने संगठन की समीक्षा की। नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक बिग  व महानगर उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
मधुकर सिंगल ने बताया कि सभी व्यापारी भाइयों को  एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताना है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ को मजबूत करना हैं। महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि नोएडा में राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने जो मुख्यमंत्री रहते हुए कार्य किए वह किसी से छिपे नहीं है। इन कार्यों में एलिवेटेड रोड बनवाना, स्टेडियम बनवाना, कॉलेज बनवाना, हॉस्पिटल बनवाने सहित अनेकों कार्य सम्मिलित है। महानगर उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि हम सभी व्यापारी भाई छोटे-छोटे समूह बनाकर जनसंपर्क करें और समाजवादी पार्टी के पूर्व में किए गए कार्यों से जनता को अवगत कराएं। व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष बाबूलाल बंसल ने कहा कि हम कार्यकारिणी में 31 सदस्य हैं  हम दिन रात मेहनत करके समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट अंकुर गोयल, सुनील सिंघल, सुभाष चंद शर्मा, गौरव चाचरा, संदीप अग्रवाल, अर्जुन गोयल, दीपक मावी, अंकुर बंसल, विनोद शर्मा, अनिल शर्मा, पुनीत गर्ग, मनोज गोयल, निश्चल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    गाजियाबाद की सुबह आज भी दो अलग-अलग दुनियाओं में जागती है। एक दुनिया वह है, जहां शहर की पुरानी धड़कन अब भी उसी रफ्तार से चलती है। दूसरी दुनिया वह…

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 11 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 25 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 73 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 40 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज