कैद में दो रात बिताने के बाद सलमान पहुंचे घर

जोधपुर:EROS TIMES: काले हिरण शिकार मामले में सजा काट रहे फिल्म अभिनेता सलमान खान को अदालत से शनिवार को जमानत मिल गई। जमानत मिलने की खबर मिलते ही उनके फैन्स ने भी उनकी रिहाई का जमकर जश्न मनाया। जोधपुर में कोर्ट के बाहर उनके फैन्स ने जश्न मनाते हुए मिठाई बांटी और नाच गाना किया, वहीं मुंबई में भी उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में फैन जश्न मनाने इकट्ठे हुए।

सलमान ने घर पहुंचते ही बालकनी से अपने फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान सलमान के पिता सलीम खान और मां सलमा भी बहुत खुश नजर आए और उन्होंने भी सलमान को स्पोर्ट करने के लिए फैंस को हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। पर क्या आपको मालूम है कि सलमान की मां क्यों सलमान से मिलने जेल नहीं गईंं थीं। आइए आपको बताते हैं सलमा आज तक एक ही बार सलमान से जेल मिलने गईं थीं।

सलमान जब पहली बार वर्ष 2002 में हिट एंड रन केस में कुछ दिनों के लिए जेल गये थे तब उनकी मां और पिता उनसे वहां मिलने गये थे। जिसके बाद सलमान की मां ने सलीम से कहा था कि वह दोबारा उन्हें कभी सलमान से जेल में मिलने के लिए न लेकर आएं।

हिट एंड रन केस में सलमान को 18 दिन जेल में बिताने पड़े थे। उस समय उनके पिता को उनके पिता को बहुत बुरा लगता था। उन्होंने अपना दुख बयां करते हुए बताया था कि जब भी वह घर पर एसी चलाते थे तो उन्हें बहुत बुरा लगता था। उन्हें खाना खाते समय भी बहुत खराब महसूस होता था।
सलमान पर जब भी कोई मुसीबत आई है उनके माता पिता हमेशा उनके स्पोर्ट में खड़े नजर आएं हैं। उनका पूरा परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है। जब भी उनके किसी केस में सुनवाई हुई है उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता हमेशा सलमान के साथ खड़ी नजर आईं हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली में सजी शायरी की महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे के साथ असर देहलवी की किताब ‘आग़ाज़’ का हुआ भव्य विमोचन

      नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। राजधानी दिल्ली की अदबी फिज़ाओं में शुक्रवार की शाम शायरी, ग़ज़लों और साहित्य के नाम रही। जनता की खोज मीडिया ग्रुप, फनकार कल्चर ग्रुप…

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 9 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस