ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: 24 जनवरी 2020 को जेवर विधानसभा क्षेत्र के गांव भट्टा में कॉमन सर्विस सेंटर वाईफाई चौपाल के शुभारंभ के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मानव संसाधन विकास व संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के केंद्रीय राज्य मंत्री संजय शामराव धोत्रे ने कहे।
केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “गांव भट्टा को आज डिजिटल गांव बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिससे ग्रामीणों को अब 24 घंटे वाईफाई की सेवा मिलेगी और जिससे पूरा गांव वाईफाई से जुड़ जाएगा।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है।“
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा की “भट्टा गांव में वाईफाई चौपाल की सेवा शुरू होने से कॉमन सर्विस सेंटर से कई योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को एक साथ मिल सकेगा तथा डिजिटल इंडिया का एक ऐसा सपना, जहां एक छत के नीचे गांव के प्रत्येक नागरिक को सरकार से मिलने वाली समस्त सुविधाएं मुहैया हो सकें, उसके लिए देश के प्रधानमंत्री बड़ी आत्मीयता से लगे हुए हैं।”
इस मौके पर पंकज कुमार, संयुक्त प्रशासक, दूर संचार विभाग नई दिल्ली के अलावा बीएसएनएल, पीएनएल, सीएससी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…








