हर जाती को मिला सपा सरकार मे सम्मान: रमेश चंद प्रजापति

नोएडा। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रमेश प्रजापति का आज नोएडा आगमन पर ग्राम निठारी सेक्टर 31 मे राष्ट्रिय प्रजापति महासभा के जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिशम्भर प्रजापति की अध्यक्षता मे सभा का आयोजन निठारी मे किया गया। इस अवसर पर रमेश बरनवाल एवं सुरेंद्र प्रजापति ने सभा का संचालन किया । इस अवसर पर नोएडा विधानसभा प्रत्यासी अशोक चौहान को मुख्य अतिथि बतौर आमंत्रित किया गया । रमेश प्रजापति ने कहा कि सपा सरकार मे ही हर वर्ग का भविष्य सुरक्षित है । नेता जी मुलायम सिंह ने 2005 मे प्रजापति समाज को अनुसूचित जाति मे सम्मिलित करने के लिए तत्कालीन केंद्र सरकार के समक्ष मांग उठाई थी  परन्तु कुछ असामाजिक संगठनों द्वारा इसका विरोध किया गया था। प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पुनः मांग पत्र मे संसोधन करके केंद्र सरकार को भेजा है ताकि प्रजापति समाज जो की शिल्पकारों की श्रेणी मे आता है उसका उत्थान हो सके इसलिए हम सभी को आगामी विधानसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करनी चाहिए ताकि अपने समाज का सम्मान बचाया जा सके।  इस अवसर पर प्रत्यासी अशोक चौहान ने कहा कि सपा सरकार मे केवल एक वर्ग का ही नहीं अपितु सभी वर्गों का बराबर सम्मान किया है और पुनः सरकार बनाकर आगे भी सभी वर्गों के उत्थान का कार्य करेगी। अर्जुन प्रजापति ने समुदाय के व्यतक्तियों से आग्रह किया कि इस बार अपने सुख दुख मे शरीक होने वाले नेता अशोक चौहान को पूर्ण समर्थन देकर विधानसभा पहुँचाने का काम करें । इस अवसर पर खचेड़ू प्रजापति, मो0 तस्लीम, अजीत सिंह,धर्मपाल प्रजापति, बिशम्भर प्रजापति, रमेश बरनवाल, धर्मवीर प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, भजन लाल प्रजापति, मनोज प्रजापति, चंद्रप्रकाश गौड़, विनोद नामदेव, रोहतास कुमार, प्रकाश प्रजापति, रवि प्रजापति, सहित भारी संख्या मे प्रजापति समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

    नोएडा, 2 अप्रैल 2026। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 71 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 34 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 15 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर