सेक्टरों में छायी बसपा की लहर- प्रत्याशी पत्नी पूजा मिश्रा

नोएडा: बहुजन समाज पार्टी नोएडा विधान सभ के प्रत्याशी पं. रविकांत मिश्रा की पत्नी पूजा मिश्रा ने सेक्टर-82 और 93 फ्लैट्स और गेझा गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान लोगो ने प्रत्याशी पत्नी का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया। अपने संबोधन में पूजा मिश्रा ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही सर्व समाज की पार्टी है और आदरणीय बहन जी ही सर्व समाज की नेता है। सभी धर्मो और वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता सिर्फ और सिर्फ बहन जी में ही है। पिछली बसपा सरकार में प्रदेश में अमन-चैन कायम था परंतु जबसे प्रदेश में सपा की सरकार आयी है तबसे लेकर अब तक प्रदेश में लगभग 200 छोटे-बड़े दंगे हो चुके है। प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब पूरी तरह से धूमिल हो गयी है। दूसरी तरफ केंद्र की भाजपा सरकार ने गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ छल-कपट करने का काम किया। नोटबंदी करके प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश को लाइन में लगाने का काम किया है। विगत लोकसभा चुनावो में उनकी पार्टी द्वारा किये गए असंख्य झूठे वादों को पूरा न कर पाने और सवालो से पीछा छुड़ाने के लिए आये दिन बीजेपी के लोग लोगो को गुमराह करने का काम करते है। दोनों पार्टियों को इसका जवाब जनता आने वाले विधान सभा चुनावो में देगी और प्रदेश से बाहर खदेङने का काम करेगी और बहन जी को 5वी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी। सभी जानते है की बसपा ने क्षेत्र का इतना विकास किया है जितना 2 सरकारें भी मिल कर नहीं कर पायी है। और जैसे ही इस बार बहन जी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी उसी दिन से नोएडा के विकास में चार-चाँद लग जायेगे।

  • Related Posts

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    नई दिल्ली में आयोजित “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ – एस्ट्रो सांस्कृतिक महोत्सव” ने देशभर के ज्योतिष विद्वानों, विशेषज्ञों और आध्यात्मिक मार्गदर्शकों को एक मंच पर लाकर एक ऐतिहासिक अध्याय रच दिया।…

    डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

    नोएडा, 2 अप्रैल 2026। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 71 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 34 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 15 views
    आधुनिक युग में विज्ञान और परंपरा को साथ लेकर चलना होगा- हर्ष मल्होत्रा

    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 15 views
    दिल्ली में गूंजा पहला “राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ”, देशभर के दिग्गज एक मंच पर