नेक्स्ट एजुकेशन शेरोन स्कूल को पूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक सहायता प्रदान करेगा

दिल्ली:EROS TIMES: नेक्स्ट एजुकेशन और शेरोन इंटरनेशनल स्कूल ने विश्व-स्तरीय मानकों को पूरा करते हुए एक नया स्कूल शुरू करने के लिए भागीदारी की घोषणा की है। इस भागीदारी के तहत शेरोन स्कूल के  छात्रों को डिजिटल टेक्नोलॉजी से सुसज्जित आधुनिकतम पाठ्यक्रम आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा।  साथ ही उन्हें विश्व-स्तरीय बुनियादी ढांचा और स्कूल सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

भारत के शहरों और महानगरों में जिस तरह 21वीं सदी के पाठ्यक्रम की मांग बढ़ती जा रही है उसे देखते हुए नेक्स्ट एजुकेशन अधिक से अधिक स्कूलों के साथ सहयोग करने का इरादा रखता है। खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में प्रगतिशील स्कूलों की स्थापना में सहायता करने के लिए कंपनी ने ग्रेटर नोएडा, लखनऊ और कानपुर क्षेत्रों में संभावनाओं का लाभ उठाने के अपने प्रयासों को दोगुनी गति दे दी है।

इस अकादमिक साझेदारी के तहत नेक्स्ट एजुकेशन शेरोन स्कूल को पूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक सहायता प्रदान करेगा। इनमें स्कूल के बुनियादी ढांचे और प्रोजेक्ट गाइडेंस, स्कूल को टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं, स्कूल के मैनेजमेंट के संबंध में परामर्श,अकादमिक प्रबंधन सेवाएं, अकादमिक संचालन सेवाएं, छात्रों के रजिस्ट्रेशन के संबंध में परामर्श, प्रतिभा पहचानने के लिए परामर्श, पैरेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम और रणनीतिक गठबंधन शामिल हैं। कंपनी छात्रों की समग्र शिक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्कूलों को संयुक्त एकीकृत समाधान प्रदान करने के लिए डिजिटल सामग्री, प्रयोगशालाओं, पाठ्यपुस्तकों जैसे प्रोडक्ट्स भी डिलीवर करेगी।

इस प्रोग्राम पर टिप्पणी करते हुए नेक्स्ट एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक और सीईओ ब्यास देव राल्हन ने कहा, “बुनियादी ढांचे, सरकारी नीतियों के अनुपालन, रखरखाव, जैसी ऑपरेटिंग चुनौतियों की वजह से शैक्षिक गुणवत्ता के कारण समझौता होता है। यदि स्कूल किसी पेशेवर के साथ भागीदारी करता है तो वह अधिक से अधिक एडमिशन प्राप्त कर सकता है, सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित कर सकता है और व्यापक पैमाने पर आर्थिक व्यवस्थाओं का प्रबंधन कर सकता है। शेरोन इंटरनेशनल स्कूल में हम सभी अकादमिक जिम्मेदारियों का ख्याल रखेंगे और छात्रों की क्रिएटिविटी और इनोवेशन पर इसका बहुत अच्छा असर पड़ेगा।”

शेरोन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. सुषमा मलिक  ने कहा, “शिक्षा को समर्पित शेरोन इंटरनेशनल स्कूल ने नेक्स्ट एजुकेशन के साथ साझेदारी कर छात्रों के लिए क्वालिटी युक्त टेक्नोलॉजी-आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इस विजन के अनुरूप पार्टनरशिप के तहत एकेडेमिक सॉल्युशन प्रोग्राम के एक हिस्से के रूप में प्रौद्योगिकी संचालित, कक्षा के अनुकूल और सीखने पर केंद्रित प्रोडक्ट्स बनाए हैं। के-12 शिक्षा क्षेत्र में इन प्रोडक्ट्स ने क्रांति की शुरुआत की है।

पिछले 18 महीनों में नेक्स्ट एजुकेशन ने राजस्थान, बिहार, बैंगलोर, चेन्नई और दिल्ली के नौ स्कूलों में अपना प्रोग्राम डिलीवर किया है। समग्र रूप से संचालन को देखने के लिए एक मुख्य अकादमिक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।

नेक्स्ट एजुकेशन का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में देश के 150 निजी स्कूलों के साथ नेक्स्टस्कूल प्रोग्राम के तहत स्कूलों के लिए एक व्यापक शैक्षणिक साझेदार बनने का है।

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 32 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 48 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 31 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 15 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम