नोएडा को वैश्विक शहर बनाना मेरा संकल्प- गोपाल कृष्ण अग्रवाल

नोएडा:EROS TIMES:   नोएडा डायलॉग के तत्वाधान रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं अपार्टमेंट ऑनर्स एसोशिएसन की सम्मेलन का आयोजन किया गया , जिसमें नोएडा की समस्याओं पर गहन चिंतन किया गया और उनके निवारण के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं इस पर चर्चा की गई। सम्मेलन में आरएडब्ल्यू और एओए से करीब 60 अध्यक्ष और सचिवों ने भागदारी की और अपने विचार रखे।

गौरतलब है कि नोएडा डायलॉग फरवरी में कार्यक्रम कर चुका है जिसमें विशेषज्ञों ने विजन 2030- गौतमबुद्ध नगर पर अपने विचार रखे थे और आज का कार्यक्रम उसी श्रंखला का अगला पड़ाव था ।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं वंदेमातरम के गान के साथ हुई । कार्यक्रम की शुरुआत में बोलते हुए नोएडा डायलॉग के संरक्षक एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल कहा कि नोएडा में ग्लोबल सिटी बनने की क्षमता है और उन्होंने 2030 तक ऐसा करने की व्यक्तिगत संकल्प लिया हुआ है ।

उन्होंने आरडबल्यूए और एओए के प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि उनके संकल्प को अब सामूहिक संकल्प बनने की जरूरत है ताकि हम आने वाली पीढ़ियों को एक वैश्विक शहर दे पाएं। सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों ने गोपाल कृष्ण अग्रवाल की पहल पर उन्हें बधाई दी और आश्वस्त किया कि उनके हर कदम पर वो सभी उनके साथ खड़े हैं।

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध की लोकसभा सीट पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नाम की चर्चा चल रही है और उनके इस कार्यक्रम को भी उस प्रयास से जोड़ कर देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित आरएडब्ल्यू प्रतिनिधि जेपी उप्पल प्रेसीडेंट सेक्टर 36 ने कहा कि नोएडा अथॉरिटी में जन भागदारी नहीं है और यहां म्यूनिसीपल कॉरपॉरेशन की सख्त आवश्यकता है साथ आवारा कुत्तों पर भी लगाम लगाने के लिए भी कदम उठाने की जरुरत है ।

लखिन्दर सिंह सेक्टर 51 ने कहा कि शहर की सफाई मशीनों से होनी चाहिए ताकि धूल पर काबू पाया जा सके । फोनरवा के अध्यक्ष एनपी सिंह ने कहा कि आरएडब्ल्यू के पदाधिकारी बहुत सेवा उपलब्ध करा रहे हैं और उन्हें भी पंचायतों की तरह फंड और मानदेय मिलना चाहिए। इस दौरान पीसी जैन, जेपी उप्पल , लखिंदर सिंह , रणपाल सिंह मलिक , विनय, आशा जैन, विनोद जैन , सम्भ्रांत कृष्ण सिंह , चंदन सिंह विनोद शुक्ला , ज्योत्सना सिंन्हा आदि लोग उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 32 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 48 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 31 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 15 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 12 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम