मिस्टर यूपी बने नोएडा निवासी कृष्ण यादव को किया गया सम्मानित

नोएडा, इरोस टाइम: नोएडा में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जहाँ पर प्रेस कांफ्रेंस को पूर्व मंत्री एवं मौजूदा विधान परिषद् सदस्य राकेश यादव ने सम्बोधित किया। प्रेस कांफ्रेंस में मेरठ में 16 अप्रैल को आयोजित हुई 37 वीं मिस्टर यूपी स्टेट आफ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में पर्थला नोएडा निवासी कृष्ण यादव द्वारा दूसरा स्थान प्राप्त करने पर उनके नाम की घोषणा के साथ उन्हें सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता यूपी एसोसिएशन आफ बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस द्वारा मेरठ की सुभारती यूनिवर्सिटी में आयोजित की गयी थी। आगामी 22 एवं 23 अप्रैल को मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने कृष्ण यादव गुजरात जायेंगे। कृष्ण यादव के स्वागत समारोह का आयोजन सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सूबे यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर सपा नेताओं के साथ नोएडा से आये युवाओं ने कृष्ण यादव का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधान परिषद् सदस्य राकेश यादव ने कृष्ण यादव को नोएडा का नाम रोशन करने पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गांव में प्रतिभाओं कि कमी नहीं है बस उन्हें मौका मिलना चाहिए। इस मौके पर सपा के पूर्व अध्यक्ष सूबे यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राकेश यादव, निवर्तमान महासचिव राघवेंद्र दुबे, पूर्व प्रत्याशी अशोक चौहान, भरत प्रधान, सुनील चौधरी, बीर सिंह यादव, जगत चौधरी, सुबोध नागर, शिवराम यादव, चौधरी जयकरन, देवेंद्र गुर्जर, आदेश, मनोज प्रजापति, सुशिल यादव, जय सिंह प्रधान, लीलू यादव, मनोज यादव, घोटा पहलवान, बलराम यादव,धर्मेंद्र, मोहित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस