नोएडा क्राइम रिपोर्ट 18 अप्रैल 2017 !

नोएडा क्राइम रिपोर्ट 18 अप्रैल 2017 !

!!! क्राइम रिपोर्ट नोएडा !!!

# थाना सेक्टर-24

-निमई गिरी पुत्र गोपाल गिरी नि0 सेक्टर-71 नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर की सूचना पर दिनांक 16.04.2017 को सेक्टर-34 नोएडा से अज्ञात चोर द्वारा वादी की मो0सा0 पैशन प्रो0 नं0 डीएल 3एस सीएस 3343 चोरी कर ले जाना।

– प्रदीप पुत्र रामनाथ नि0 गाॅव चोडा नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर की सूचना पर दिनांक 17.04.2017 को सेक्टर-22 नोएडा से अज्ञात चोर द्वारा वादी की मो0सा0 स्पलेण्डर प्लस नं0 यूपी 45 एम 1844 चोरी कर ले जाना।

# थाना सेक्टर-58

– संतोष कुमार पुत्र राम बहादुर नि0 गाजीपुर, दिल्ली की सूचना पर दिनांक 16.04.2017 को सेक्टर-62 नोएडा से अज्ञात चोर द्वारा वादी की मो0सा0 स्पलेण्डर नं0 डीएल 5 एस एएक्स 2672 चोरी कर ले जाना।

# थाना सेक्टर-20

– भगत सिंह पुत्र राम सिंह नि0 त्रिलोकपुरी, दिल्ली की सूचना पर दिनांक 16.04.2017 को सेक्टर-24 से सेक्टर-25 की तरफ स्विफ्ट कार नं0 यूपी 16 एएस 2026 का चालक नाम पता अज्ञात द्वारा कार को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के भाई की मो0सा0 में टक्कर मारकर घायल करना तथा मो0सा0 क्षतिग्रस्त करना।

# थाना दनकौर

– खुर्शीद पुत्र इब्राहिम नि0 कादलपुर थाना रबूपुरा जिला गौतमबुद्धनगर की सूचना पर दिनांक 16.04.2017 को ग्राम मकनपुर खादर पर ट्रक नं0 एचआर 73 ए 6948 का चालक नाम पता अज्ञात द्वारा ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाकर वादी के भतीजे को टक्कर मारकर घायल करना।

!!! नोएडा पुलिस के द्वारा सराहनीय कार्य !!!

# थाना जेवर

– फर्जी मार्कशीट व दस्तावेज बनाने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी मार्कशीट, फर्जी आधार कार्ड व कम्प्यूटर सिस्टम बरामद।

अवगत कराना है कि जनपद पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 16.04.2017 को समय करीब 22ः30 बजे थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा जेवर मार्किट स्थित दुकान से अभियुक्त मुकेश कुमार शर्मा पुत्र गुरूदत्त शर्मा नि0 ग्राम वैना थाना टप्पल जिला अलीगढ को हाईस्कूल, इण्टर, बी0ए0 तथा एम0ए0 की फर्जी मार्कशीट तथा फर्जी आधार कार्ड बनाते समय गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से दो हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट, फर्जी मार्कशीट इण्टर वर्ष-2014, फर्जी मार्कशीट बी0ए0 फाईनल वर्ष-2006, फर्जी मार्कशीट एम0ए0 फाईनल वर्ष-2010, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक मोनिटर एल0जी0 कम्पनी, एक की-बोर्ड डेल कम्पनी, एक सी0पी0यू0, एक प्रिन्टर कैनन बरामद किया गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा के मु0अ0सं0 182/17 धारा 420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किये गये।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शातिर किस्म का जालसाझ है। जो स्थानीय अशिक्षित एवं बेरोजगार लोगों को कम्पनियो में नौकरी दिलाने के लिये गैर जनपद के पते के फर्जी आधार कार्ड तथा जनपद के बाहर के स्कूल/काॅलेजों की फर्जी मार्कशीट तैयार कर उपलब्ध कराता था। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-ः

मुकेश कुमार शर्मा पुत्र गुरूदत्त शर्मा नि0 ग्राम वैना थाना टप्पल जिला अलीगढ।
बरामदगी:
1.हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट विजय कुमार।
2.फर्जी मार्कशीट इण्टर वर्ष-2014 बबलू कुमार।
3.फर्जी मार्कशीट हाईस्कूल वर्ष-2012 आशीष तालान।
4.फर्जी मार्कशीट बी0ए0 फाईनल वर्ष-2006 मनीष कुमार।
5.फर्जी मार्कशीट एम0ए0 फाईनल वर्ष-2010 मनीष कुमार।
6.फर्जी आधार कार्ड मुकेश कुमार शर्मा।
7.फर्जी आधार कार्ड नन्दू छोकर।
8.फर्जी आधार कार्ड कृष्णा।
9.एक मोनिटर एल0जी0 कम्पनी।
10.एक की-बोर्ड डेल कम्पनी।
11.एक सी0पी0यू0।
12.एक प्रिन्टर कैनन।

# थाना फेस-3

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:- जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 16.04.2017 को उ0नि0 प्रताप सिंह थाना फेस-3 जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा मय पुलिस टीम के अभियुक्त 1.संजय यादव पुत्र महेन्द्र नि0 गाॅव व थाना बहजोई जिला सम्भल 2.विकास उर्फ काले पुत्र महेश नि0 गाॅव सरर्फाबाद थाना सेक्टर-49 नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना हाजा के मु0अस0 304/17 धारा 392 भादवि में वाछित चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।
# थाना ईकोटेक-तृतीय

वांछित अभियुक्त गिरफ्तारः- जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 17.04.2017 को उ0नि0 श्री ओमप्रकाश थाना ईकोटेक-तृतीय जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा मय पुलिस टीम के अभियुक्त कमलेश पुत्र सतवीर नि0 टिकरीया थाना अजलात जिला महोवा, हाल नि0 हल्द्वोनी मोड जिला गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना हाजा के मु0अस0 78/17 धारा 279/304ए भादवि में वाछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया है।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 24 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला