भारी भीड़भाड़ और खरीदारी के साथ संपन्न हुआ सरस मेला

सरस मेले में इस बार हुई रिकॉर्ड 10 करोड़ की खरीदारी
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान के प्रयास सफल
सरस मेले के बेस्ट प्रबंधन के लिए आईटीई ग्रुप सम्मानित
सरस मेले में अंतिम दिन रविवार को हुई रिकॉर्ड 1.75 करोड़ की सेल
अलविदा सरस आजीविका मेला 2023, अब 24 का इंतजार
सरस मेले में दिए गए अवार्ड, आईटीई ग्रुप को भी मिला सम्मान

EROS TIMES:नोएडा। सैक्टर-33 ए स्तिथ नोएडा हाट में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित सरस  मेले के अंतिम दिन रविवार को भारी संख्या में खरीदारों का जनसैलाब उमड़ा जहां एक ओर लोगों ने यहां जमकर खरीदारी की, वहीं दूसरी ओर विभिन्न राज्यों के वयंजन एवं मिलेट्स के व्यंजनों का स्वाद चखा। केंद्र सरकार का तीसरा सरस आजीविका मेला रविवार, 05 मार्च को संपन्न हो गया।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के अपर सचिव चरणजीत सिंह ने कहा कि देश भर की बहनों ने सरस मेले के माध्यम से अपनीजिस  हस्तशिल्प कला का प्रदर्शन किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण महिलाओं में आत्मनिर्भरता की भावना उत्पन्न होती है। इस अवसर पर यहां हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, नेचुरल फूड आइटम्स, इंडिया फूड कोर्ट, मिलेट्स तथा स्टेट कोर्डिनेटर्स को सम्मानित किया गया। आयोजन के सफल प्रबंधन के लिए आईटीई ग्रुप के निदेशक आशीष शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हैंडलूम उत्पाद में वेस्ट बंगाल की असीम विश्वास को प्रथम, पंजाब की सुरिंदर कौर को द्वितीय तथा यूपी की सरोजनी को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हैंडीक्राफ्ट उत्पाद में गोवा की ज्योति गोडकिया को प्रथम, गुजरात की पूनमबेन  को द्वितीय तथा राजस्थान की कमलेश को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नेचुरल फूड आइटम्स में अरुणाचल प्रदेश की तेलीत्येंग को प्रथम, गुजरात की मनीषा को द्वितीय तथा महाराष्ट्र की माला विनायक राव को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इंडिया पुूड कोर्ट में राजस्थान की नंद कंवर को प्रथम, पंजाब की अमरजीत कौर को द्वितीय तथा केरल की लक्ष्या को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिलेट्स में हरियाणा की पहल को प्रथम, आंध्र प्रदेश की सहल्या को द्वितीय तथा हिमाचल की आशा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। स्टेट कॉर्डिनेटर फूड कोर्ट में कुदुम्बश्री के श्रेयष कश्यप को सम्मानित किया गया। जबकि स्टेट कॉ र्डिनेटर प्रोडक्ट में गोवा की सुप्रिया सवल को प्रथम, हिमाचल के कुशल सिंह को द्वितीय तथा कर्नाटक के सौरभ्ा शर्मा को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजन के कुशल प्रबंधन के लिए आशीष शर्मा तथा जय मनीष शर्मा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

सरस आजीविका मेले का आयोजन हर वर्ष केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा किया जाता है। नोएडा के सेक्टर-33ए स्िथत नोएडा हाट में यह तीसरा सफलतम आयोजन रहा है।
एनआईआरडीपीआर के सहायक निदेशक चिरंजी लाल कटारिया ने बताया कि पहली बार यहां करीब 3 करोड़ की सेल हुई थी, जो दूसरी बार में 5 करोड़ पर पहुंची। मगर इस बार उम्मीद से अधिक करीब 10 करोड़ की सेल हुई है। इसके लिए उन्होंने न सिर्फ नोएडावासियों का बल्िक आईटीई ग्रुप का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, विनोद कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह तथा सुरेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्िथत रहे।
आईटीई ग्रुप रहा देश में अव्वल

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा सरस  मेलों का आयोजन देश भर में किया जाता है। उत्तर प्रदेश में इस आयोजन के लिए नोएडा हाट को चुना गया है। बीते तीन वर्ष से यह वार्षिक आयोजन यहां किया जा रहा है। इसके कुशल एवं सफल प्रबंधन के लिए आईटीई ग्रुप को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिए ग्रुप के डायरेक्टर आशीष शर्मा को मंच पर सम्मानित किया गया।

 

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां