केजरीवाल सरकार के वर्चुअल स्कूल में छात्रों को एक्सपर्ट्स से मिलेगी जेईई-नीट की फ्री कोचिंग-शिक्षा मंत्री आतिशी

शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश-दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के लिए तैयार किया जाए अगले 5 साल का एक्शन प्लान स्कूल से दूर पर क्वालिटी एजुकेशन पाने को इच्छुक हर बच्चा बने इसका हिस्सा
शिक्षा मंत्री आतिशी ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के एक्शन प्लान की समीक्षा की
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में दिल्ली के क्वालिटी एजुकेशन मॉडल से सीखने को इच्छुक छात्रों तक और समृद्ध ढंग से पहुंचेगा केजरीवाल सरकार का दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल
डीएमवीएस में छात्रों को कोडिंग, डिजिटल मीडिया एंड डिजाईन, फाइनेंस एंड एकाउंटिंग जैसे इन-डिमांड जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज के साथ छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा डिजाईन किए गए शार्ट टर्म और एडवांस कोर्सेज भी किए जायेंगे पेश
दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल देशभर के बच्चों को दिल्ली के क्वालिटी एजुकेशन मॉडल से जोड़ने का काम कर रहा है
क्वालिटी एजुकेशन सबके लिए सुलभ हो इसलिए केजरीवाल सरकर ने की दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल की शुरुआत
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार का दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल शैक्षणिक सत्र 2023-24 में दिल्ली के क्वालिटी एजुकेशन मॉडल से सीखने को इच्छुक छात्रों तक और भी ज्यादा समृद्ध ढंग से पहुंचेगा| नए सत्र में दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के कार्यान्वयन पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने इस फ्लैगशिप प्रोजेक्ट पर काम कर रही टीम के साथ समीक्षा बैठक की| बैठक में शिक्षा मंत्री ने नए शैक्षणिक सत्र में वर्चुअल स्कूल के एक्शन प्लान को लेकर बहुत से महत्वपूर्ण सुझाव दिए| बता दे कि वर्चुअल स्कूल के लिए इस सत्र के दाखिले जल्द ही शुरू होने वाले है|
इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल  के नेतृत्व व मनीष सिसोदिया जी के विज़न के साथ आज भारत सहित पूरे विश्व में दिल्ली के शिक्षा क्रांति की चर्चा है| यही कारण है कि देश-विदेश से आकर लोग दिल्ली के शिक्षा मॉडल को देख रहे है, उसके अनूठेपन को समझ रहे है और अपने यहाँ अपना भी रहे है| आज देशभर से बच्चे दिल्ली के क्वालिटी एजुकेशन मॉडल का हिस्सा बनना चाह रहे है| इस दिशा में दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल उन्हें दिल्ली के क्वालिटी एजुकेशन मॉडल से जोड़ने का काम करेगा|
उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के माध्यम से हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अधिक सुलभ और समावेशी बनाना है ताकि आसानी से बड़ी संख्या में और भारत में कही से भी छात्र अपनी सुविधा के अनुसार इसका हिस्सा बन सकें| शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्वालिटी एजुकेशन सबके लिए सुलभ हो इसके शानदार विकल्प के रूप में हमने पिछले साल दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल की शुरुआत की| एक ऐसा स्कूल जिसका कोई भौतिक ढांचा तो नहीं है लेकिन उसमें एक स्कूल जैसी सारी खूबियाँ है| इसकी जरुरत को समझते हुए आज इसमें दिल्ली सहित 13 राज्यों के विद्यार्थी पढ़ रहे है| और इस साल हमारा फोकस इसे देश के और राज्यों तक पहुंचाना है|
समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि वर्तमान सत्र के साथ-साथ दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल के लिए अगले 5 साल का लॉन्ग टर्म एक्शन प्लान भी बनाया जाए| 
बता दे कि इस साल से दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल में छात्रों को एक्सपर्ट्स द्वारा जेईई और नीट जैसी कॉम्पीटीटीव परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग भी दी जाएगी| नए सत्र में दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल को और समृद्ध बनाते हुए टीम एजुकेशन ने इसमें इन-डिमांड जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज जैसे कोडिंग डिजिटल मीडिया एंड डिजाईन, फाइनेंस एंड एकाउंटिंग जैसे कोर्स भी शामिल किए है जो छात्रों को उनके आकांक्षी करियर को लेकर कौशल और स्पष्टता प्रदान करेंगे|
साथ ही इस सत्र से वर्चुअल स्कूल में छात्रों को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा डिजाईन किए गए शोर्ट टर्म और एडवांस कोर्सेज भी पेश किए जायेंगे|
डीएमवीएस क्या है?
दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल (DMVS)एक फुलटाइम नियमित ऑनलाइन स्कूल है जो पर्सनलाइज्ड टीचिंग-लर्निंग और अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से दूरस्थ रूप से छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन देता है। दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल अपनी तरह का पहला ऑनलाइन स्कूल है जिसमें फ्लेक्सिबल डिजिटल इंटरैक्शन के माध्यम से एक स्कूल की सभी खूबियाँ है । DMVS को बच्चों के लर्निंग नीड्स के अनुसार डिज़ाइन किया गया है। डीएमवीएस के लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म पर, छात्र और शिक्षक लाइव क्लासेस, छोटे ग्रुप्स में ट्यूटोरियल और एकैडमिक व इंडिविजुअल सपोर्ट के लिए वन-टू-वन मेंटरिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं|
DMVS की विशेषताएं
भारत में पहला नियमित वर्चुअल स्कूल
 दिल्ली बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम
नियमित पढ़ाई के साथ सर्टिफिकेशन कोर्स का विकल्प
 लाइव क्लासेस रिकॉर्डेड सेशन असाइनमेंट और असेसमेंट क्यूरेटेड वीडियो ट्यूटोरियल और पर्सनलाइज्ड मेंटर सेशन को इंटीग्रेट करके समग्र सीखने का अनुभव
 रिसोर्स पर्सन माता-पिता छात्रों द्वारा आयोजित विशेष सभाएं
पैरेंटल कनेक्ट
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला