योग संस्थान ने शंख प्रक्षालन कुंजल सुत्र एवं जलनेति का किया आयोजन

शरीर की शुद्धि के लिए किया जाता है शंख प्रक्षालन-केके अरोड़ा
नासिका की सफाई होती है कुंजल सुत्र एवं जल नेति द्वारा  -राजेश शर्मा
EROS TIMES: गाजियाबाद बीते 03.04.2023 को सरस्वती विद्या मंदिर नेहरु नगर में अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान (रजि0) के तत्वाधान में शरीर की शुद्धि के लिए शंख प्रक्षालन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें 100 से अधिक योग साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया।
संस्थान के संरक्षक सुविख्यात डा आर० के०पोद्दार ने ओ३म् की ध्वनि एवं गायत्री मंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्थान के उपाध्यक्ष मनमोहन वोहरा ने शरीर को क्रिया के लिये तैयार करने के लिये सुक्ष्म व्यायाम एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
संस्थान के यशस्वी अध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने शरीर की शुद्धि के लिए वर्ष में दो बार शंख प्रक्षालन,कुंजल एवं नेति के विषय में सभी साधकों को अवगत कराया।उन्होंने बतलाया की इस क्रिया से हमारी आंतों की पूर्ण रूप से सफाई हो जाती है। क्रिया के पश्चात घी युक्त खिचड़ी खाई जाती है जिससे हमारी आंतों में पुनः चिकनाई हो सके।तत्पश्चात उन्होंने सभी साधकों को क्रिया के लिए आवश्यक पांच आसनों से अवगत कराया।उन्होंने बतलाया कि उखडू़ आसान में बैठकर लगातार जल ग्रहण करें तथा बतलाए गये पांचों आसनों का लगातार अभ्यास करें।सभी साधक नमकीन पानी पिएंगे केवल हृदय रोग एवं बी पी वाले सादा पानी पिएं।जैसे ही दबाव महसूस हो अपने दोनों हाथ उठाकर पंजों के बल भागते हुए बाथरूम जाएं।यह क्रिया लगातार चालू रखें जब तक की साफ पानी ना आ जाए जिसका मतलब होगा की आंतों की पूर्ण सफाई हो गई है।
संस्थान की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती प्रमिला सिंह उपाध्यक्ष राजेश शर्मा एवं क्षेत्रीय प्रमुख अशील जी ने सभी साधकों को आसन कराने में अपना पूर्ण योगदान दिया।
उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने साधकों को कुंजल सूत्र नेती एवं जल नेती की क्रिया कराई जिससे नासिका की भी पूर्ण सफाई हो जाए।
संस्थान के संरक्षक लक्ष्मण कुमार गुप्ता,वीना वोहरा एवं सुधीर दत्ता ने सभी को सुंदर भजन सुनाए जिससे सभी की थकान उतर गई।
कृष्ण कुमार अरोड़ा ने सभी साधकों से कार्यक्रम के संयोजक डॉ रतन लाल गुप्ता जी की टीम द्वारा प्रेम पूर्वक तैयार की गई स्वादिष्ट खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया। सभी साधकों ने स्वादिष्ट घी युक्त खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में हमारी विभिन्न योग कक्षाओं के साधकों ने भाग लिया।चिरंजीव बिहार कक्षा से हरि ओम सिंह शिव पार्क साहिबाबाद से एम0 पी0 सिंह पी ब्लॉक प्रताप विहार से समर पाल मानव औषधि पार्क से देवेन्द्र बिष्ट गोविंदपुरम से शेर सिंह राज सिंह स्प्रिंग डेल्स स्कूल से शिव दत्त पुरी गोड सिटी से अशील कुमार चिपियाना कक्षा से एम० एल०शर्मा विजय नगर कक्षा से संगीता अरोडा ने अपनी पूरी टीम के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शास्त्री परमात्मा शरण सुखदेव  प्रदीप त्यागी अनुज यादव इन्दु गर्ग एवं गीता गर्ग ने अपना पूरा सहयोग प्रदान किया।
मीडिया प्रभारी प्रवीण आर्य ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि आयुर्वेद में पंचकर्म चिकित्सा को योग का एक महत्वपूर्ण अंग माना गया है जिससे शरीर से विजातीय तत्व बाहर निकल जाते हैं तथा शरीर हष्ट-पुष्ट हो जाता है।अधिकांश बिमारियों का केन्द्र हमारा पेट का पाचन तंत्र होता है।गर्मी एवं सर्दी के प्रारंभ में हमारा पाचन तंत्र कमज़ोर हो जाता है शंख प्रक्षालन क्रिया मुख से शुरू होकर आमाशय छोटी आंत बड़ी आंत सब को साफ करती हुई मलद्वार से पूरी गंदगी को बाहर करती हैं। जिससे पेट संबंधित सभी बीमारियों का नाश होता है।
संस्थान के यशस्वी महामंत्री दयानन्द शर्मा ने प्रतिभागियों को शवासन में विश्राम कराया तथा शांति पाठ से सत्य को सम्पन्न किया।
  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित